Lalit Modi Return: 16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन, ट्रिब्यूनल से राहत मिलने के बाद किया बड़ा ऐलान

Lalit Modi Return: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) के फाउंडर और पहले चेयरमैन ललित मोदी ने भारत लौटने का ऐलान किया है। यह घोषणा उन्हें SAFEMA अपीलीय ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिलने के बाद आई है। ललित मोदी ने कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौट सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड22 Jul 2026, 06:36 PM IST
Lalit Modi Return: ललित मोदी ने कहा कि फैसले से बहुत खुश हूं।
Lalit Modi Return: ललित मोदी ने कहा कि फैसले से बहुत खुश हूं।

Lalit Modi Return: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) के फाउंडर और पहले चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हाल में आए ट्रिब्यूनल के फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है। अब उनके जीवन का एक लंबा अध्याय समाप्त हो गया है। ललित मोदी ने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौट सकते हैं।

ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत

'स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स - फॉरफीचर ऑफ़ प्रॉपर्टी - एक्ट' (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators – Forfeiture of Property Act - SAFEMA) के तहत गठित अपीलीय ट्रिब्यूनल ने 2009 के आईपीएल साउथ अफ्रीका FEMA केस में ललित मोदी और अन्य अपीलकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate - ED) के अधिकांश निष्कर्षों और लगाए गए जुर्माने को निरस्त कर दिया। इस फैसले को ललित मोदी के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें | कौन जीता कल का मैच? दिल्ली PBKS vs DC में हुई थी जंग, यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

फैसले के बाद क्या बोले ललित मोदी?

फैसले के बाद ललित मोदी ने कहा कि वह पिछले 16 वर्षों से इस लड़ाई को लड़ रहे थे और जो बातें वह लगातार कहते रहे, अब वही सच साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता हमेशा IPL के हित को लेकर रही और उन्होंने वही करने की कोशिश की जो लीग के लिए बेहतर था। अब जब यह मामला पीछे छूट गया है, तो वह अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। ललित मोदी ने कहा कि मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया और बाकी सभी लोगों से जो कुछ भी कहा वो आखिरकार सच साबित हुआ। मुझे बहुत खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया है।

कब लौटेंगे भारत?

ललित मोदी ने कहा कि उनकी बेटी अक्टूबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसके बाद वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सब कुछ ठीक रहेगा और वह जल्द भारत वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें | सरकारी कर्मचारी चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं? जानिए क्या कहते हैं CCS नियम

क्या था 2009 का मामला?

साल 2009 में लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल का आयोजन भारत की जगह दक्षिण अफ्रीका में कराया गया था। इसी आयोजन से जुड़े विदेशी मुद्रा नियमों FEMA (Foreign Exchange Management Act) के कथित उल्लंघन को लेकर ED ने जांच शुरू की थी। इसी मामले में ललित मोदी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब अपीलीय ट्रिब्यूनल के ताजा फैसले से उन्हें महत्वपूर्ण राहत मिली है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सLalit Modi Return: 16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन, ट्रिब्यूनल से राहत मिलने के बाद किया बड़ा ऐलान
More