
Asha Bhosle Heath Update: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आज उन्हें मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें को हार्ट अटैक आया है। हालांकि अभी तक अस्पताल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आज शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इमरजेंसी में एडमिट करवाया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। अभी उनके परिवार की तरफ से गायिका की हेल्थ को लेकर अपडेट आना बाकी है।आशा भोसले की तबीयत के बारे में जैसे ही फैंस को पता चला, तो वो काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि आशा भोसले इस इंडस्ट्री में पिछले 70 साल से एक्टिव हैं। उनके गाने लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।
सुरों की मल्लिका आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के मंगेशकर परिवार में हुआ था। पंडित दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन होने के नाते संगीत उन्हें विरासत में मिला है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 10 वर्ष की आयु में की थी। आशा जी को उनकी 'वर्सेटैलिटी' के लिए जाना जाता है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल, कव्वाली, पॉप और कैबरे जैसे हर कठिन जॉनर को बड़ी सहजता से गाया है। उनकी प्रतिभा का लोहा न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया मानती है, जिसका प्रमाण उनका 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज नाम है, जो उन्हें संगीत इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली गायिका के रूप में मिला है।
| वर्ष | पुरस्कार/सम्मान | गीत/फिल्म/कार्य |
|---|---|---|
| फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक अवार्ड | ||
| 1968 | फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक | गरीबों की सुनो (दस लाख - 1966) |
| 1969 | फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक | परदे में रहने दो (शिकार - 1968) |
| 1972 | फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक | पिया तू अब तो आजा (कारवाँ - 1971) |
| 1973 | फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक | दम मारो दम (हरे रामा हरे कृष्णा - 1972) |
| 1974 | फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक | होने लगी है रात (नैना - 1973) |
| 1975 | फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक | चैन से हमको कभी (प्राण जाये पर वचन ना जाये - 1974) |
| 1979 | फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक | ये मेरा दिल (डॉन - 1978) |
| अन्य फिल्मफेयर पुरस्कार | ||
| 1996 | स्पेशल अवार्ड | रंगीला (1995) |
| 2001 | लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | — |
| राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | ||
| 1981 | सर्वश्रेष्ठ गायिका | दिल चीज़ क्या है (उमराव जान) |
| 1986 | सर्वश्रेष्ठ गायिका | मेरा कुछ सामान (इजाज़त) |
| अन्य यादगार पुरस्कार | ||
| 1987 | नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवार्ड | इंडो-पाक एसोसिएशन, यू.के. |
| 1989 | लता मंगेशकर अवार्ड | मध्य प्रदेश सरकार |
| 1997 | स्क्रीन वीडियोकॉन अवार्ड | जानम समझा करो (एल्बम) |
| 1997 | एमटीवी अवार्ड | जानम समझा करो (एल्बम) |
| 1997 | चैनल वी अवार्ड | जानम समझा करो (एल्बम) |
| 1998 | दयावती मोदी अवार्ड | — |
| 1999 | लता मंगेशकर अवार्ड | महाराष्ट्र सरकार |
| 2000 | सिंगर ऑफ द मिलेनियम | दुबई |
| 2000 | जी गोल्ड बॉलीवुड अवार्ड | मुझे रंग दे (तक्षक) |
| 2001 | एमटीवी अवार्ड | कमबख्त इश्क |
| 2002 | बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | यू.के. प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर द्वारा |
| 2002 | जी सिने अवार्ड (बेस्ट प्लेबैक सिंगर - फीमेल) | राधा कैसे न जले (लगान) |
| 2002 | जी सिने स्पेशल अवार्ड (हॉल ऑफ फेम) | — |
| 2002 | स्क्रीन वीडियोकॉन अवार्ड | राधा कैसे न जले (लगान) |
| 2002 | सैंसुई मूवी अवार्ड | राधा कैसे न जले (लगान) |
| 2003 | सवराल्या येशुदास अवार्ड | भारतीय संगीत में योगदान |
| 2004 | लिविंग लीजेंड अवार्ड | FICCI द्वारा |
| 2005 | एमटीवी ईमीज बेस्ट फीमेल पॉप एक्ट | आज जाने की ज़िद न करो |
| 2005 | मोस्ट स्टाइलिश पीपुल इन म्यूजिक | — |
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.