Lok Adalat Registration Link: चालान माफ करवाना है? 10 जनवरी को लग रही दिल्ली में लोक अदालत, यहां से करें रजिस्ट्रेशन

Lok Adalat Registration Process: अगर आपका ट्रैफिक चालान पेंडिंग है, तो 10 जनवरी 2026 को नेशनल लोक अदालत में उसे सेटल करने का मौका मिलेगा। हालांकि लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन पहले करना होगा…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड7 Jan 2026, 02:14 PM IST
दिल्ली में कब लगेगी नेशनल लोक अदालत
दिल्ली में कब लगेगी नेशनल लोक अदालत

Lok Adalat Registration Link: अगर आपका भी कोई ट्रैफिक चालान पेंडिग पड़ा है, तो उसे कम करवाने या माफ करवाने का मौका आपको मिल सकता है। दरअसल 10 जनवरी 2026 को देशभर में नेशनल लोक अदालत लगने जा रही है। इस लोक अदालत में आप अपने पुराने ट्रैफिक ई-चालान (e-challan) को सेटल करवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि 7 जनवरी को सीधा गाड़ी लेकर जाएंगे, तो आपका काम नहीं बनेगा। आइए जानते हैं कैसे करना है रजिस्ट्रेशन

कैसे करना है रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) या अपने राज्य/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat खोलें।
  • वेबसाइट पर मौजूद लोक अदालत सेक्शन को खोजें।
  • यहां आपको ऑनलाइन टोकन या रजिस्ट्रेशन से जुड़ा लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोलें।
  • फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर, चालान नंबर या केस नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • ध्यान रखें कि जानकारी सही-सही भरें, वरना रजिस्ट्रेशन में समस्या आ सकती है।
  • समय के अनुसार स्लॉट या टोकन चुनें।
  • बुकिंग पूरी होने पर मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज या टोकन नंबर प्राप्त होगा।
  • 10 जनवरी को चालान कम करवाने के लिए टोकन नंबर चाहिए।

दिल्ली में कहां-कहां लगेगी लोक अदालत?

राजधानी दिल्ली में लोक अदालतें कुल 7 जगहों पर लगेंगी, जिसमें पटियाला हाउस कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, तीस हजारी कोर्ट, साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, द्वारका कोर्ट और राउज एवेन्यू कोर्ट शामिल हैं।

लोक अदालत में कौन से चालान होंगे माफ?

नंबरचालान का प्रकारराहत की स्थिति
1सीट बेल्ट न पहनकर कार चलानाराहत मिल सकती है
2बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलानाराहत मिल सकती है
3रेड लाइट तोड़नाराहत मिल सकती है
4गलती से कटा चालानराहत मिल सकती है
5स्पीड लिमिट का उल्लंघनराहत मिल सकती है
6PUC सर्टिफिकेट न होनाराहत मिल सकती है
7गलत जगह वाहन पार्क करनाराहत मिल सकती है
8बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलानाराहत मिल सकती है
9वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट न होनाराहत मिल सकती है
10गलत लेन में वाहन चलानाराहत मिल सकती है
11ट्रैफिक साइन की अनदेखीराहत मिल सकती है
12बिना नंबर प्लेट के वाहन चलानाराहत मिल सकती है
13नशे में वाहन चलानाराहत नहीं मिलती
14हिट-एंड-रन के मामलेराहत नहीं मिलती
15लापरवाही से ड्राइविंग के कारण किसी की मृत्युराहत नहीं मिलती
16नाबालिग द्वारा वाहन चलानाराहत नहीं मिलती
17अनधिकृत रेसिंग या स्पीड ट्रायलराहत नहीं मिलती
18वाहन का उपयोग आपराधिक गतिविधियों मेंराहत नहीं मिलती
19लंबित कोर्ट केस वाले ट्रैफिक चालानराहत नहीं मिलती
20दूसरे राज्य में कटा ट्रैफिक चालानराहत नहीं मिलती

लोक अदालत के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • ट्रैफिक चालान / ई-चालान की कॉपी
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (DL)
  • फोटो आईडी प्रूफ – आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि पहचान के लिए
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / टोकन नंबर
  • कन्फर्मेशन मैसेज / ईमेल – स्लॉट बुकिंग के बाद मोबाइल पर मिलने वाला मैसेज

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सLok Adalat Registration Link: चालान माफ करवाना है? 10 जनवरी को लग रही दिल्ली में लोक अदालत, यहां से करें रजिस्ट्रेशन
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सLok Adalat Registration Link: चालान माफ करवाना है? 10 जनवरी को लग रही दिल्ली में लोक अदालत, यहां से करें रजिस्ट्रेशन