LPG Crisis: सावधान दिल्ली! अब गोदाम से नहीं मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बदले नियम, हेल्पलाइन नंबर जारी

LPG Cylinder Crisis: दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सीएम रेखा गुप्ता ने गोदाम से सिलेंडर की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की बात कही है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड6 Apr 2026, 07:42 AM IST
LPG Crisis: दिल्ली में अब गोदाम से नहीं मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बदले नियम
LPG Crisis: दिल्ली में अब गोदाम से नहीं मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बदले नियम

LPG Cylinder Crisis in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में रसोई गैस (LPG Gas) की किल्लत और कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार हरकत में आ चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने रविवार को एलपीजी संकट पर एक बड़ा फैसला लिया। सरकार ने गोदामों से सिलेंडर की सीधी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार का यह कदम शहर में सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के मकसद से उठाया गया है। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि अब गैस एजेंसियों के गोदामों या स्टोरेज पॉइंट्स से सीधे सिलेंडर बेचना पूरी तरह गैरकानूनी होगा।

तय समय के भीतर मिल रहा सिलेंडर: CM

उन्होंने दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बुकिंग के बाद तय समय के भीतर सिलेंडर घर पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जनता से अपील है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ लगाने से बचें। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे नियमों का उल्लंघन न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Stock Market Outlook: ट्रंप के नए अल्टीमेटम से बिगड़ सकता है Sensex-Nifty का खेल

छोटे सिलेंडर के लिए स्थायी पते की जरूरत नहीं

दिल्ली सरकार ने बिना स्थायी प्रमाण पत्र वाले लोगों का भी खास ख्याल रखा है। सरकार ने प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ा दी गई है। अब बिना वैध पहचान पत्र के भी यह छोटा सिलेंडर खरीदा जा सकता है। उपभोक्ताओं की मदद के लिए HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, जो लोगों को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के बारे में जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें | FMCG सेक्टर में आई जबरदस्त तेजी, जानें इन कंपनियों ने कैसे कमाया मोटा मुनाफा?

जमाखोरों की खैर नहीं, पुलिस मार रही छापा

बता दें कि सरकार ने सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और दिल्ली पुलिस ने अब तक 76 गैस एजेंसियों और 17 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23379836 और 8383824659 भी जारी किए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में 1.14 लाख से अधिक बुकिंग दर्ज की गईं और 1.31 लाख से ज्यादा सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। वर्तमान में घरेलू गैस की डिलीवरी का औसत समय लगभग 4.24 दिन चल रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सLPG Crisis: सावधान दिल्ली! अब गोदाम से नहीं मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बदले नियम, हेल्पलाइन नंबर जारी
More