LPG Gas Cylinder Price Today in India: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत में तेल और गैस को लेकर आम आदमी की चिंता बढ़ गई है। ग्लोबल लेवल पर पैदा हुए तनाव के कारण एलपीजी (LPG) की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इससे कीमतों में उछाल के साथ-साथ इसकी कमी की भी खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि देश में गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। आइए जानते हैं कि आज देश के प्रमुख शहरों में एलीपीजी गैस सिलेंडर का क्या रेट चल रहा है।
क्या LPG गैस की कीमतों में हुआ बदलाव?
बीते कुछ सप्ताह में गैस सिलेंडरों के दाम तेजी से बढ़े हैं। मार्च महीने में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 144 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 1 अप्रैल को इसमें फिर से करीब 200 रुपये का इजाफा कर दिया गया। मार्च की शुरुआत में घरेलू रसोई गैस 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, इसके बाद कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बढ़ी हुई कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।
सरकार ने DAC नंबर किया अनिवार्य
सरकार ने गैस डिलीवरी सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) को अनिवार्य कर दिया है। उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर लेते समय इस कोड का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, लंबी लाइनों और कालाबाजारी से बचने के लिए आईवीआरएस (IVRS), एसएमएस (SMS), व्हाट्सएप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बुकिंग करने की सलाह दी गई है। सरकार जनता से अपील कर रही है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें। स्टॉक पूरी तरह सुरक्षित है और आपूर्ति बाधित होने की कोई आशंका नहीं है।