LPG Cylinder Price Hike: दिल्ली में आज से कितने का मिलेगा LPG सिलेंडर? यहां देखिए मुंबई-चेन्नई समेत अपने शहर की रेट List

LPG Price Hike Alert: ईरान-इजरायल के युद्ध का असर भारत में दिखने लगा है। आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ी है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड7 Mar 2026, 06:19 AM IST
घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े
घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े

LPG Cylinder Price Hike: ईरान-इजरायल के जंग का असर भारत में दिखने लगा है। आज से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हो गया है। IOC की नई वेबसाइट के अनुसार आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है।

घरेलू LPG सिलेंडर (14.2kg)

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 kg)कमर्शियल सिलेंडर (19 kg)
दिल्ली 913.00 1883.00
मुंबई 912.50 1835.00
कोलकाता 1030.00 1990.00
चेन्नई 928.50 2043.50

घरेलू सिलेंडर के रेट बढ़ने के बाद भी उज्जवला लाभार्थियों को राहत मिली है। इन सभी उपभोक्ताओं को 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलती रहेगी। इससे गरीब परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा। पिछले 11 महीनों में ये कीमतों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़ें | आज से 9 राज्यों में अगले 4 दिन बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें देशभर का वेदर अपडेट

कमर्शियल LPG सिलेंडर (19kg)

शहरपुरानी कीमत ( )बढ़ोतरी ( )नई कीमत ( )
दिल्ली1768+1151883
मुंबई~1720+1151835
कोलकाता1875.50+1151990
चेन्नई1929+1152043.50

बता दें कि 1 मार्च को ही गैस कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 28–31 रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब महज एक हफ्ते में कुल मिलाकर 143–146 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।इस बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट बिजनेस पर पड़ेगा, क्योंकि वे LPG पर सबसे ज्यादा निर्भर रहते हैं।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स में चांदी महंगी, MCX पर भी दिखी तेजी

क्यों बढ़े गैस सिलेंडर के दाम?

भारत की एलपीजी खपत वित्त वर्ष 2024-25 में 3.13 करोड़ टन थी, जिसमें से केवल 1.28 करोड़ टन का उत्पादन घरेलू स्तर पर किया गया था, जबकि बाकी का आयात किया गया था। भारत का 85-90 प्रतिशत आयात सऊदी अरब जैसे देशों से आता है जो आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर हैं। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच एक सप्ताह से जारी संघर्ष के कारण यह समुद्री मार्ग बंद हो गया है।

साल 2023 से अब तक कितनी बार बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम

महीनादिल्‍लीकोलकातामुंबईचेन्‍नई
8 अप्रैल, 2025853879852.50868.50
1 अगस्‍त 2024803829802.50818.50
1 जुलाई 2024803829802.50818.50
9 मार्च 2024803829802.50818.50
30 अगस्‍त 2023903929902.50918.50
1 मार्च 2023110311291102.501118.50

बता दें कि अमेरिका-इजरायल एवं ईरान के बीच युद्ध के 8वें दिन भी चल रहा है। सातवें दिन दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ठिकानों पर जम कर हमले किये। इजरायल ने तेहरान में ब्रॉड-स्केल वेव ऑफ स्ट्राइक्स शुरू की है।

यह भी पढ़ें | शामली की आस्था जैन बनीं IAS, पिता चलाते हैं किराना की दुकान

क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों और तेहरान के जवाबी हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगभग नौ प्रतिशत चढ़ गई हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में निकट भविष्य में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

भारत के लिए, जो कच्चे तेल की अपनी आवश्यकता का 88 प्रतिशत आयात करता है, उच्च वैश्विक कीमतें बड़े आयात खर्च और संभावित मुद्रास्फीतिक दबाव में तब्दील हो जाती हैं। सूत्रों ने कहा कि हालांकि, खुदरा ईंधन की कीमतें तुरंत बढ़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय कीमतें कम होने पर मार्जिन बनाने की अनुमति देती है और दरें बढ़ने पर उपभोक्ताओं को राहत देने की एक सुविचारित नीति का पालन कर रही है।

यह भी पढ़ें | PNB ने ATM से कैश निकालने की लिमिट 50% घटाई, 1 अप्रैल से होगा लागू

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें अप्रैल, 2022 से स्थिर बनी हुई हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) जैसी पेट्रोलियम कंपनियां कीमतें अधिक होने पर घाटे को वहन कर रही हैं दरें कम होने पर मुनाफा कमा रही हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण, सरकार ऐसा कुछ नहीं चाहती जिसका विपक्ष फायदा उठा सके।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सLPG Cylinder Price Hike: दिल्ली में आज से कितने का मिलेगा LPG सिलेंडर? यहां देखिए मुंबई-चेन्नई समेत अपने शहर की रेट List
More