LSG vs RR IPL 2026: आज लखनऊ में मुकाबला, किस टीम का पलड़ा भारी? जानें पिच रिपोर्ट और आंकड़े

LSG vs RR IPL 2026 Match Prediction: आईपीएल 2026 में LSG और RR के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अहम मुकाबला होगा। दोनों टीमें हाल में फॉर्म से जूझ रही हैं। पिच बैलेंस्ड है और टॉस बड़ा फैक्टर रहेगा। जानें रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

Priya Shandilya
अपडेटेड22 Apr 2026, 06:22 PM IST
IPL 2026: लखनऊ में आज भिड़ंत, LSG vs RR—किसका चलेगा जादू
IPL 2026: लखनऊ में आज भिड़ंत, LSG vs RR—किसका चलेगा जादू(Jiohotstar)

LSG vs RR IPL 2026 Match Prediction: आईपीएल 2026 का रोमांच अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां हर मैच टीमों के लिए टर्निंग पॉइंट बन सकता है। आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जेंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें हाल के मैचों में लड़खड़ाई हैं, ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ दो अंक नहीं बल्कि मोमेंटम वापस पाने की लड़ाई भी है।

LSG की शुरुआत अच्छी, लेकिन अब रफ्तार धीमी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रहा। टीम ने अब तक 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और लगातार 3 हार के बाद उनका कॉन्फिडेंस भी थोड़ा डगमगाया है। बल्लेबाजी में वो धार नहीं दिखी जो चाहिए थी, और गेंदबाजी भी मैच जिताने वाला जादू नहीं दिखा। सबसे दिलचस्प बात ये है कि LSG इस सीजन अभी तक 200+ का स्कोर नहीं बना पाई है। हालांकि तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी टीम में नई ऊर्जा भर सकती है।

RR की भी अच्छी शुरुआत

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 6 में से 4 मैच जीतकर मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन पिछले दो मैच हारकर उनकी लय टूटती दिख रही है। टॉप ऑर्डर तो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में कमजोरी साफ नजर आई है। कप्तान रियान पराग के लिए यह चिंता का विषय जरूर होगा।

इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट

लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम आमतौर पर बैलेंस्ड पिच के लिए जाना जाता है। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए थोड़ा धैर्य दिखाना पड़ता है, जबकि गेंदबाज, खासकर वेरिएशन वाले अक्सर गेम में बने रहते हैं। टॉस यहां बड़ा फैक्टर होता है, क्योंकि पिछले सीजन में 8 में से 6 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते थे। इस सीजन के दोनों मैचों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला है, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर करीब 153 रहा और दोनों बार चेज करने वाली टीम जीती।

इकाना में LSG का रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैदान पर कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 9 जीत मिली हैं, जबकि 13 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच बेनतीजा रहा। यानी होम ग्राउंड होने के बावजूद यहां उनका रिकॉर्ड बहुत मजबूत नहीं रहा है।

इकाना में RR का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ 1 मैच खेला है और उसे 7 विकेट से जीत लिया था।

LSG या RR किसका पलड़ा भारी?

इकाना स्टेडियम में LSG और RR के बीच अब तक सिर्फ एक बार मुकाबला हुआ है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। यानी इस मैदान पर RR का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

पिछला मैच क्या कहता है?

इस मैदान पर पिछला मैच लखनऊ सुपर जेंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164/8 का स्कोर बनाया। जवाब में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की शानदार फिफ्टी की मदद से 7 विकेट और 8 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

आज के मैच में कौन मारेगा बाजी?

दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। LSG को अपनी हार की लय तोड़नी है, तो RR को अपनी जीत की राह पर लौटना है। इकाना की पिच, टॉस का रोल और खिलाड़ियों का फॉर्म, ये तीनों चीजें तय करेंगी कि आखिर जीत किसके नाम होगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सLSG vs RR IPL 2026: आज लखनऊ में मुकाबला, किस टीम का पलड़ा भारी? जानें पिच रिपोर्ट और आंकड़े
More