Lucknow Car Accident: स्पीड 100 के पार... लखनऊ तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, बच्चे की मौत, आरोपी छात्र गिरफ्तार

Lucknow Student Car Crash Video: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए। छात्र गौरव सिंह कार चला रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Feb 2026, 04:50 PM IST
लखनऊ में हुआ बड़ा कार हादसा
लखनऊ में हुआ बड़ा कार हादसा

Lucknow Student Car Crash: लखनऊ में गुरुवार की शाम बंथरा क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास लोग रोज की तरह अपने काम में लगे थे। कुछ बच्चे खेल रहे थे, तो कुछ लोग घर लौट रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी और सब कुछ तहस-नहस कर दिया। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वो सीसीटीवी कैमरे में भी ठीक से कैद नहीं हो पाई।

6 साल के बच्चे की हुई मौत

कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। लोग चीखने लगे, लेकिन इससे पहले कि कोई संभल पाता, कार सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ गई। अफरा‑तफरी मच गई। चीख‑पुकार के बीच एक मासूम बच्चा जमीन पर गिर पड़ा। बच्चे को तड़पता देख लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

देखें वीडियो

पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

इस हादसे में 5 और लोग अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35) और मीना देवी (60) और एक अन्य घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चला रहा छात्र गौरव सिंह (21 वर्ष) था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार किस तरह बेकाबू होकर लोगों को टक्कर मारती है।

यह भी पढ़ें | बेंगलुरु में 15 फरवरी को मीट की दुकानें रहेंगी बंद, जानिए क्यों

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कार कुछ देर रुकी, लड़की उतर गई, लेकिन गौरव कार लेकर भाग निकला। लोगों ने कार का पीछा किया तो उसने स्पीड और बढ़ा दी। स्पीड बढ़ने से कार बेकाबू हो गई और उसका टायर फट गया। इसके बाद वो गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें | क्या है जापानी वॉकिंग मेथड? जानिए इस वायरल कार्डियो रूटीन के बेहतरीन फायदे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 21 साल का 12वीं कक्षा का छात्र है। वह और उसके चार दोस्त कार में थे और वे एक समारोह से लौट रहे थे, जिसमें एक लड़की भी थी। बता दें कि ये घटना रविवार को कानपुर के रिहायशी ग्वालटोली इलाके में बेहद महंगी लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो के पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने की घटना के बाद हुई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सLucknow Car Accident: स्पीड 100 के पार... लखनऊ तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, बच्चे की मौत, आरोपी छात्र गिरफ्तार
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सLucknow Car Accident: स्पीड 100 के पार... लखनऊ तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, बच्चे की मौत, आरोपी छात्र गिरफ्तार