Lucknow Expressway Bus Viral Video: लखनऊ-दिल्ली बस का खौफनाक सच, रील के दीवाने ड्राइवर के हाथ में आपकी जान

दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जाने के लिए बस सबसे अच्छा विकल्प बन गया है, लेकिन एक्सप्रेस वे पर हुए हादसों ने डर पैदा किया है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इस डर को खौफनाक बना दिया है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड6 Jul 2026, 04:09 PM IST
लखनऊ एक्सप्रेस पर बस ड्राइवर का वीडियो वायरल
लखनऊ एक्सप्रेस पर बस ड्राइवर का वीडियो वायरल

Lucknow-Delhi Bus Video: अगर दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जाना हो, तो सबसे पहले दिमाग में ट्रेन आती है, लेकिन आजकल ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने जैसा है। ट्रेन के बाद मिडिल क्लास के लिए अब दूसरा विकल्प बस का बचता है। दिल्ली से देश के कई बड़े शहरों के लिए रोजाना कई स्लीपर प्राइवेट बसें चलती हैं, लेकिन आए दिन एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों ने दिल में एक डर बैठा दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद हर इंसान प्राइवेट बस में सफर करने से पहले दो बार सोचेगा।

क्या है वायरल वीडियो में?

आलमबाग से दिल्ली जाने वाली एक प्राइवेट बस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्सप्रेस वे पर बस चला रहा ड्राइवर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें | अमित शाह का बड़ा ऐलान: सहकारी क्षेत्र के लिए बनेगी नई जीवन बीमा कंपनी

रील में मग्न था बस ड्राइवर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर पूरी तरह से मोबाइल स्क्रीन में खोया हुआ है। सामने की सड़क पर ध्यान देने के बजाय उसकी नजरें उस रील पर हैं। रील देखने में मग्न ड्राइवर एक्सप्रेस वे पर बस को कोहली की मदद से मोड़ रहा है। उसके बगल में मौजूद कंडक्टर भी इसी लापरवाही में शामिल है। ये दोनों यह भूल गए कि उनके पीछे 60 से 70 यात्री सवार हैं।

यह भी पढ़ें | क्या फीफा वर्ल्ड कप से संन्यास लेने वाले हैं रोनाल्डो? जानिए सच्चाई

यूजर्स कर रहे बस ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग

ये पहली बार नहीं है जब बस ड्राइवरों की लापरवाही सामने आई है। पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों पर गौर करें, तो स्लीपर बसों के भयानक हादसों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कई मामलों में तो बसें चलते-फिरते ताबूत साबित हुई हैं।इस वीडियो को The Lucknow Express ने शेयर करते हुए बताया कि आलमबाग से दिल्ली जाने वाली बस का हाल। अब इस वीडियो को काफी यूजर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। सभी यूजर्स यूपी पुलिस, यूपी के पर्यावरण मंत्री को टैग करके बस ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई होने की मांग कर रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सLucknow Expressway Bus Viral Video: लखनऊ-दिल्ली बस का खौफनाक सच, रील के दीवाने ड्राइवर के हाथ में आपकी जान
More