
MP Board 5th, 8th board results 2026 OUT : आज मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं बोर्ड के रिजल्ट आ गए। वर्ष 2026 की परीक्षा में 5वीं क्लास के 95.14% जबकि 8वीं क्लास के 93.83% विद्यार्थी पास हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने आज दोपहर 1.30 बजे दोनों कक्षाओं के रिजल्ट जारी किए।
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं और 8वीं क्लास के रिजल्ट्स अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र की इस वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। https://www.rskmp.in/result.aspx
रिजल्ट चेक करने के लिए आपको इन दो में से किसी एक जानकारी जरूरी है:
• नतीजे चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
• होमपेज पर "Class 5th/8th Annual Exam Result 2026" के लिए एक ही लिंक है।
• यहां अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) या रोल नंबर दर्ज करें।
• स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और 'Show' बटन पर क्लिक करें।
• आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप गाइड दिया गया है।
रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप गाइड दिया गया है।
एमपी बोर्ड 8वीं और 5वीं कक्षा के परीक्षार्थी, शिक्षक या अभिभावक मोबाइल से रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो यहां क्यूआर कोड दिया गया है। इस क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
2025 में 5वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की सफलता की दर इस प्रकार रही थी।
अनुसूचित जाति (SC): 90.55%
अनुसूचित जनजाति (ST): 93.94%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 92.85%
सामान्य वर्ग: 92.72%
पिछले वर्ष 8वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की सफलता दर इस प्रकार थी।
अनुसूचित जाति (SC): 87.42%
अनुसूचित जनजाति (ST): 89.74%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 90.61%
सामान्य वर्ग: 92.29%
पिछले वर्ष 2025 की 8वीं परीक्षा में नरसिंहपुर जिला टॉप पर रहा था।
नरसिंहपुर: 98.63%
अलिराजपुर: 98%
डिंडोरी: 97.80%
झाबुआ: 97.17%
बालाघाट: 96.93%
वर्ष 2025 में कक्षा 8 का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफलता की दर इस प्रकार रही थी।
शहरी क्षेत्र
कुल परीक्षार्थी : 8,24,598
पास : 7,74,839
पास पर्सेंटेज : 93.97%
ग्रामीण
कुल परीक्षार्थी : 3,33,133
पास : 2,93,380
पास पर्सेंटेज : 88.07%
MP बोर्ड कक्षा 5 की परीक्षा 20 फरवरी को शुरू हुई और 26 फरवरी, 2026 को समाप्त हुई थी। MP बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षा 20 फरवरी को शुरू होकर 28 फरवरी, 2026 को समाप्त हुई थी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक की एक ही पाली में आयोजित की गई थी। पूरे राज्य में कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं में 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
अब 1.30 बजे जारी होंगे 5वीं और 8वीं के नतीजे। पहले 11.30 बजे का वक्त दिया गया था, लेकिन अब दो घंटे आगे कर दिया गया है।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट्स आने में बस कुछ मिनट ही बाकी रह गए हैं। आप यहां https://www.rskmp.in/result.aspx क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
पिछले वर्ष 2025 में 5वीं और 8वीं के नतीजे 28 मार्च को घोषित किए गए थे। इस बार कॉपियों के मूल्यांकन का काम और जल्दी निपटा लिया गया। इस कारण वर्ष 2026 के 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम 25 मार्च को ही घोषित किए जा रहे हैं।
रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप गाइड
एमपी स्कूली शिक्षा विभाग ने मोबाइल से रिजल्ट देखने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। आप इस क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
एमपी स्कूली शिक्षा विभाग ने बताया कि 5वीं और 8वीं कक्षाओं के परीक्षार्थी आज अपने रिजल्ट्स https://www.rskmp.in/result.aspx पर चेक कर सकते हैं।