जब हम किसी होटल में ठहरते हैं, तो वहां की सुविधाएं और छोटी-मोटी चीजें हमें पसंद आने लगती हैं। कई बार मन में सवाल उठता है कि क्या कुछ चीजें घर ले जाई जा सकती हैं? चिंता न करें, कुछ ऐसी चीजें हैं जो आप बिना किसी हिचक के अपने साथ ले जा सकते हैं, और कोई आपको चोर नहीं कहेगा। आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में, जिन्हें आप होटल से घर ला सकते हैं।
होटल के कमरे में छोटे शैंपू, कंडीशनर, साबुन, बॉडी लोशन और अन्य चीजें आपके उपयोग के लिए रखे जाते हैं। अगर आप इन्हें इस्तेमाल नहीं करते,तो इन्हें घर ले जा सकते हैं। ये सिंगल-यूज पैकेजिंग में होते हैं और होटल इन्हें दोबारा उपयोग नहीं करते।
होटल के कमरों में अक्सर पेन, नोटपैड, और लेटरहेड उपलब्ध होते हैं, जिन पर होटल का लोगो होता है। ये सामान मेहमानों के उपयोग के लिए रखा जाता है। अगर आप इन्हें अपने साथ ले जाते हैं, तो कोई आपत्ति नहीं होगी। ये छोटी चीजें घर पर काम आ सकती हैं और होटल के लिए ये एक तरह का प्रचार भी है।
कई होटल अपने कमरों में कॉफी, चाय, और चीनी के छोटे पैकेट रखते हैं। अगर आप इन्हें इस्तेमाल नहीं करते,तो इन्हें घर ले जा सकते हैं। ये पैकेट्स आपके लिए ही रखे जाते हैं, और होटल इन्हें दोबारा उपयोग नहीं करता। इन्हें ले जाना पूरी तरह ठीक है।
कुछ होटल डिस्पोजेबल स्लिपर भी अपने कस्टमर को देते हैं। ये स्लिपर सिंगल-यूज के लिए होते हैं और आपके ठहरने के बाद इन्हें फेंक दिया जाता है। अगर आपको ये पसंद हैं, तो इन्हें घर ले जा सकते हैं। ये घर में मेहमानों के लिए या छोटे-मोटे कामों में उपयोगी हो सकते हैं।
कई होटल छोटे शू पॉलिश किट या सिलाई किट उपलब्ध कराते हैं। ये छोटी चीजें आपके उपयोग के लिए होती हैं। अगर आप इन्हें घर ले जाते हैं, तो होटल को कोई आपत्ति नहीं होगी। ये किट्स आपके अगले सफर में भी काम आ सकते हैं।
कई होटल अपने मेहमानों के लिए कमरे में बोतलबंद पानी रखते हैं। अगर आप इसे पीते नहीं हैं, तो इसे अपने साथ ले जा सकते हैं। ये आपके लिए ही रखा जाता है, और इसे आप अपने घर ला सकते हैं।
होटल के कमरों में अक्सर पर्यटन स्थलों के ब्रोशर या होटल की मैगज़ीन रखी होती हैं। ये आपके लिए सूचना और मनोरंजन के लिए होते हैं। इन्हें घर ले जाना कोई चोरी नहीं है, क्योंकि ये मेहमानों के लिए मुफ्त रखे जाते हैं।