Maharashtra Board HSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE), पुणे ने उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार 12वीं परीक्षा का रिजल्ट शनिवार, 2 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपना परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देख सकेंगे। इसके लिए कई आधिकारिक वेबसाइट्स results.digilocker.gov.in, mahahsscboard.in का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
पिछले साल, महाराष्ट्र HSC का रिजल्ट 5 मई को घोषित किया गया था, और इस साल बोर्ड इसे पहले जारी करेगा। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि रिजल्ट का लिंक ठीक 1 बजे एक्टिव हो जाएगा। ऐसे में लाखों छात्र पूरी तरह से तैयार हो जाएं और अपना रोल नंबर अपने पास रख लें। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। साथ ही, DigiLocker ऐप के जरिए डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध रहेगी, जिसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
कितने छात्र हुए थे महाराष्ट्र HSC परीक्षा में शामिल?
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित की गई HSC (12th) परीक्षा में 14 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो इस समय अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा?
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा राज्य के सभी संभागों से 14 लाख छात्र शामिल हुए थे।
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिल दोनों अंकों को मिलाकर कम से कम 35 फीसदी अंक जरूरी है। यह 35 फीसदी अंक हर विषय में लाना जरूरी है। जिस विषय में 35 फीसदी नंबर नहीं आएंगे, उसमें फेल माना जाएगा। भले ही कुल मिलाकर 35 फीसदी से ज्यादा नंबर हों।
पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका
रिजल्ट घोषित होने के बाद अगर किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह हो या वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करना चाहता है, तो इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा मिलेगी। छात्र संबंधित मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी शर्तें और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कहां देखें 12वीं के नतीजे
- mahahsscboard.in
- mahahsscboard.org
- mahresult.nic.in
- hscresult.mkcl.org
महाराष्ट्र बोर्ड12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर पर भी देखा जा सकता है। इसके लिए आपको अपना रोल नंबर चाहिए होगा। इसके बाद नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे-