Sunetra Pawar net worth: फ्लैट, ज्वेलरी, करोड़ों की संपत्ति! सुनेत्रा पवार क्यों हैं सबसे संपन्न महिला नेताओं में शामिल

Sunetra Pawar net worth: महाराष्ट्र को नया डिप्टी सीएम मिल गया है। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बन गईं हैं। सुनेत्रा पवार इन दिनों अपनी राजनीतिक भूमिका के साथ-साथ नेट वर्थ और संपत्ति को लेकर भी चर्चा में हैं।

Ashutosh Kumar
पब्लिश्ड31 Jan 2026, 05:37 PM IST
सुनेत्रा पवार नेट वर्थ
सुनेत्रा पवार नेट वर्थ

महाराष्ट्र को नया डिप्टी सीएम मिल गया है। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बन गईं हैं। सुनेत्रा पवार इन दिनों अपनी राजनीतिक भूमिका के साथ-साथ नेट वर्थ और संपत्ति को लेकर भी चर्चा में हैं। राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने आज यानी शनिवार को शाम 5 बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी बन गईं हैं। उनके शपथ ग्रहण से पहले चुनावी हलफनामे में सामने आए आंकड़ों ने उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है।

कुल आय 4.22 करोड़ रुपये

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी कुल आय 4.22 करोड़ रुपये घोषित की थी। वहीं, उनकी कुल संपत्ति 127 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। इसके मुकाबले उनकी देनदारियां करीब 17 करोड़ रुपये हैं। यानी कुल मिलाकर सुनेत्रा पवार देश की सबसे संपन्न महिला नेताओं में गिनी जाती हैं।

करीब 97 करोड़ की अचल संपत्ति

अगर संपत्ति के ब्योरे पर नजर डालें तो सुनेत्रा पवार के पास 30.3 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और करीब 97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बैंक खातों और डिपॉजिट में उनके पास लगभग 5.3 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि नकद राशि करीब 7.3 लाख रुपये बताई गई है। उनके पास करीब 86 लाख रुपये की गाड़ियां, 66 लाख रुपये के शेयर और बॉन्ड भी हैं। इनमें बारामती एग्रो लिमिटेड, वेंकीज इंडिया, बारामती हाई-टेक टेक्सटाइल्स पार्क जैसी कंपनियों में निवेश शामिल है।

करीब 1.3 करोड़ की ज्वेलरी

ज्वेलरी की बात करें तो सुनेत्रा पवार के पास करीब 1.3 करोड़ रुपये के आभूषण हैं। इसमें 1030 ग्राम सोने के गहने (करीब 51 लाख रुपये), 28 कैरेट हीरे के गहने (लगभग 24 लाख रुपये) और 35 किलो चांदी के बर्तन (करीब 24 लाख रुपये) शामिल हैं। यह आंकड़े उनकी व्यक्तिगत समृद्धि को साफ तौर पर दिखाते हैं।

रियल एस्टेट में भी निवेश

रियल एस्टेट भी उनकी नेट वर्थ का बड़ा हिस्सा है। पुणे के कल्याणी नगर में उनके नाम करीब 4 करोड़ रुपये का फ्लैट है। इसके अलावा पुणे की सिंध हाउसिंग सोसायटी में 10 करोड़ रुपये का फ्लैट उन्हें विरासत में मिला है। मुंबई समेत अन्य जगहों पर भी उनकी संपत्तियां दर्ज हैं, जिससे उनकी अचल संपत्ति का आंकड़ा काफी बड़ा हो जाता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSunetra Pawar net worth: फ्लैट, ज्वेलरी, करोड़ों की संपत्ति! सुनेत्रा पवार क्यों हैं सबसे संपन्न महिला नेताओं में शामिल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSunetra Pawar net worth: फ्लैट, ज्वेलरी, करोड़ों की संपत्ति! सुनेत्रा पवार क्यों हैं सबसे संपन्न महिला नेताओं में शामिल