Western Railway Special Trains: महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा उज्जैन एवं सीहोर क्षेत्र के लिए उज्जैन-भोपाल के मध्य तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक निर्धारित समयानुसार चलेंगी।
13 से 22 फरवरी तक चलेगी ट्रेन
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक उज्जैन से प्रतिदिन सुबह 09.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 14.30 बजे प्रस्थान कर शाम 19.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर ठहरेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक उज्जैन से प्रतिदिन रात्रि 21.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन मेला स्पेशल 14 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक भोपाल से प्रतिदिन 03.10 बजे प्रस्थान कर सुबह 08.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
क्या होगी टाइमिंग?
इसके अलावा गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक उज्जैन से प्रतिदिन 16.00 बजे प्रस्थान कर रात 21.40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन मेला स्पेशल 13 फरवरी से 22 फरवरी तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 22.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी। ये ट्रेनें भी दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर रुकेंगी। सभी मेला स्पेशल ट्रेनों में सामान्य एवं स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।