
Mahima Chaudhry Bridal Photos: बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा और एक्ट्रेस महिमा चौधरी की शादी के जोड़े में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिमा चौधरी को शादी के लाल जोड़े में देखकर फैंस काफी हैरान है। कुछ यूजर्स उनकी दूसरी शादी की अटकलें लगा रहे हैं।
दरअसल हाल ही में महिमा चौधरी एक्टर संजय मिश्रा के साथ शादी के जोड़े में नजर आई है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर कुछ फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा से दूसरी शादी कर ली है। आइए जानते हैं इसका जवाब
दोनों को शादी के जोड़े में देखकर हर कोई कन्फ्यूज हो गया। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। महिमा चौधरी ने दूसरी शादी नहीं की है। ये दोनों शादी के जोड़े में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों इसी तरह शादी के जोड़े में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म संजय मिश्रा, महिमा चौधरी व्योम और पलक ललवानी भी नजर आएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को नमस्ते बॉलीवुड ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 52 साल की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा से शादी की। इसके साथ ही दोनों की फिल्म का नाम भी लिखा हुआ है।
एक्ट्रेस महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि अभी मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
महिमा चौधरी ने जाने-माने आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से साल 2006 में शादी की थी। ये शादी तब काफी चर्चा में रही थी, खासकर इसलिए क्योंकि महिमा का नाम पहले टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, महिमा और बॉबी की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई, और दोनों अलग हो गए।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.