
लोहड़ी केवल सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। इस साल लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाएगी। पहले यह त्योहार केवल पंजाब तक सीमित था, लेकिन अब उत्तर भारत के कई राज्यों में इसे मनाया जाता है।
इस दिन तिल से बनी स्वादिष्ट चीजें बनाने और खाने की परंपरा है। आज हम आपको तिल की चिक्की, रेवड़ी और गजक बनाने की आसान विधि बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
सबसे पहले मध्यम आंच पर पानी में चीनी डालकर घोलें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तो गैस तेज कर दें और चाशनी को उबाल लें। चाशनी तैयार है या नहीं, यह देखने के लिए थोड़ा सा चाशनी ठंडे पानी में डालें।
अब तिल को साफ करके चाशनी में डालें और तेज आंच पर 2 मिनट पकाएं। गैस बंद करें और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर इस मिश्रण को फैला दें। ठंडा होने पर तिल की चिक्की तैयार है।
एक नॉनस्टिक पैन गरम करें और उसमें चीनी व पानी डालकर लगातार चलाएं। पानी गरम होने पर कॉर्न सिरप डालें। मिश्रण गाढ़ा होने पर इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। खुशबू के लिए केवड़ा एसेंस डालें। अब भुने तिल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर बेकिंग या सिलिकॉन मैट पर फैलाकर छोटे-छोटे रेवड़ी के आकार बना लें।
(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.