Malaika Arora News: क्या मलाइका अरोड़ा को फिर से हुआ प्यार? एयरपोर्ट पर मास्क मैन के साथ आईं नजर, जानिए कौन है ये शख्स

Malaika Arora Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक मास्क मैन के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं कौन है ये मास्क मैन

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Nov 2025, 07:25 PM IST
मास्क मैन के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा
मास्क मैन के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora With Masked Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चर्चा की वजह अर्जुन कपूर नहीं, बल्कि कोई और है। बुधवार को जब मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं, तो उनके पास एक मास्क मैन को देखा गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मास्क मैन की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन है ये मास्क मैन

कौन है मास्क मैन?

फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आए मास्क मैन और कोई नहीं 33 साल के डायमंड बिजनेस से जुड़े हर्ष मेहता हैं। इन दोनों पहली बार 29 अक्टूबर को मुंबई में हुए एक इवेंट में देखा गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की चर्चा हो रही है।

कौन है हर्ष मेहता?

हर्ष मेहता 33 साल के एक डायमंड बिजनेसमैन हैं। वो मलाइका अरोड़ा से 17 साल छोटे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। हर्ष भी मुंबई में ही रहते हैं और उनका डायमंड का उनका खानदानी बिजनेस है।

यह भी पढ़ें | फर्जी IAS की जासूसी का खुलासा? लग्जरी लाइफ स्टाइल ने महाराष्ट्र पुलिस को चौंकाया

पिछले साल हुआ अर्जुन कपूर से ब्रेकअप

बॉलुवीड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इससे पहले एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। साल 2018 से दोनों रिलेशनशिप में थे और पिछले साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने अपने ब्रेकअप पर ज्यादा बातें नहीं कही। बता दें कि साल 1998 में मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी। हालांकि दोनों की शादी कुछ सालों बाद साल 2017 में टूट गई और दोनों ने तलाक ले लिया। अब दोनों अपने बेटे अरहान खान की देखभाल कर रहे हैं।

अभी तक मलाइका और हर्ष मेहता ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन बार-बार एक साथ देखें जाने पर फैंस कई तरह का कयास लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर से प्यार हो गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMalaika Arora News: क्या मलाइका अरोड़ा को फिर से हुआ प्यार? एयरपोर्ट पर मास्क मैन के साथ आईं नजर, जानिए कौन है ये शख्स
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMalaika Arora News: क्या मलाइका अरोड़ा को फिर से हुआ प्यार? एयरपोर्ट पर मास्क मैन के साथ आईं नजर, जानिए कौन है ये शख्स