WPL यानी महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है लेकिन इस बार खिलाड़ियों की नीलामी से ज्यादा ऑक्शन का नेतृत्व करने वाली मल्लिका सागर की चर्चा खूब हो रही है। बहुत कम लोगों को ये मालूम है कि उन्होंने खेल नीलामी, विशेषकर क्रिकेट और कबड्डी के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
WPL 2026 ऑक्शन का किया नेतृत्व
अगले साल 2026 में होने वाले WPL यानी महिला प्रीमियर लीग की नीलामी का नेतृत्व मल्लिका सागर ने किया है। WPL महिला क्रिकेट लीग का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन है। जिसमें दुनियाभर की महिला क्रिकेटरों की नीलामी हुई, ये सभी खिलाड़ी अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग में अपना जौहर दिखाएंगी।
मल्लिका पहले भी कर चुकी हैं नेतृत्व
मल्लिका सागर के नाम IPL ऑक्शन के नेतृत्व करने की उपलब्धि पहले से हासिल है। मल्लिका ने साल 2023 में दुबई में हुए IPL की मिनी नीलामी प्रक्रिया का नेतृत्व किया था। इसके साथ ही IPL की नीलामी करने वाली पहली महिला होने का गौरव उन्हें हासिल हो चुका है। इसके बाद मल्लिका सागर ने नवंबर 2024 में सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित IPL की नीलामी का भी प्रतिनिधित्व किया था। साल 2025 में भी IPL नीलामी मेगा ऑक्शन का नेतृत्व कर चुकी हैं।
महिला कबड्डी लीग का ऑक्शन कराया
मल्लिका सागर ने साल 2023 में हुए महिला प्रीमियर लीग की नीलामी का उद्घाटन पूरे आत्मविश्वास के साथ किया था। इसके अलावा वो महिला प्रो-कबड्डी लीग के लिए आयोजित नीलामी प्रक्रिया का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साल 2021 में वो पहली बार किसी लीग के ऑक्शन का नेतृत्व करने वाली महिला बनीं थी। 2021 में उन्होंने पहली बार महिला प्रो-कबड्डी लीग का ऑक्शन करवाया था।
2001 में अमेरिका से शुरू किया था करियर
मल्लिका सागर ने ऑक्शन फिल्ड में साल 2001 में अपना करियर अमेरिका से शुरू किया था। उन्होंने 2001 में न्यूयॉर्क में क्रिस्टीज़ में अपना पेशेवर करियर शुरू किया था। 26 साल की उम्र तक मल्लिका सागर अलग-अलग फर्म में अंतरराष्ट्रीय कला, लक्ज़री व्यवसाय और खेल के क्षेत्र में नीलामी का करियर शुरू किया था। उस वक्त मल्लिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।
मुंबई में हुई था मल्लिका का जन्म
WPL की नीलामी का नेतृत्व कर सुर्खियां बटोर रहीं मल्लिका सागर का जन्म मुंबई में हुआ था, उन्होंने अमेरिका के ब्रायन मॉवर कॉलेज से आर्ट हिस्ट्री की पढ़ाई की है। उसके बाद अमेरिका में ही उन्होंने ऑक्शन के फिल्म में अपना करियर शुरू किया था। शुरुआत में उन्होंने क्रिस्टीज़ जैसे अंतरराष्ट्रीय नीलामी घरों के साथ काम किया है और बाद में मुंबई में पुंडोले आर्ट गैलरी से संस्थानों के साथ भारत में अपना काम जारी रखा
मल्लिका सागर को खेल नीलामी में एक अग्रणी के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है, जो पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में महिलाओं के लिए लगातार बाधाओं को तोड़ रही हैं। इस बार भारत में होने वाली सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग में से एक WPL में नीलामी का नेतृत्व कर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर मल्लिका सागर को लेकर ट्रेंड देखने को मिल रहा है।