
वजन घटाने की कोशिश में अक्सर बहुत शोर होता है। नए-नए डाइट ट्रेंड, जटिल ऐप्स और ऐसे जिम प्लान जो लंबे समय तक नहीं चलते। ऐसे में हसन नाम के एक टेक प्रोफेशनल ने कुछ अलग तरीका अपनाया।
उनका दावा है कि उन्होंने सिर्फ तीन महीनों में 27 किलो वजन कम किया और इसके लिए उन्होंने ChatGPT को अपना पर्सनल फिटनेस सिस्टम बनाया। X पर पोस्ट करते हुए हसन ने कहा कि इसमें कोई शॉर्टकट नहीं था। न जिम गया, न कोई पेड ऐप इस्तेमाल किया। सिर्फ एक तय ढांचा और रोज़ उस पर अमल।
उनके अनुसार ChatGPT ने उन्हें मोटिवेट नहीं किया, बल्कि उलझन दूर की और बुनियादी चीजों पर टिके रहने में मदद की। उन्होंने सात ऐसे प्रॉम्प्ट साझा किए, जिनसे उनका खाना, वर्कआउट, आदतें और सोच तय होती थी। प्रॉम्प्ट वही रहे, फर्क सिर्फ निरंतरता ने डाला।
यहां वे सात ChatGPT प्रॉम्प्ट हैं, जिनकी मदद से हसन ने खुद को फिट किया।
“यह मेरा वर्तमान वजन है: [किलो डालें], लंबाई: [सेमी डालें], उम्र: [उम्र डालें], लिंग: [पुरुष या महिला], और मेरा लक्ष्य: फैट कम करना, लीन मसल बढ़ाना। एक पर्सनल ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट की तरह काम करें। बिना जिम के 12 हफ्तों का एक वास्तविक फिटनेस और न्यूट्रिशन प्लान बनाएं।”
“1800 कैलोरी प्रतिदिन के हिसाब से 7 दिन का मील प्लान बनाएं, जिसमें 120 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन हो, कम प्रोसेस्ड कार्ब्स हों और सस्ते व आसानी से बनने वाले खाद्य पदार्थ हों। मैक्रोज़ और ग्रॉसरी लिस्ट भी शामिल करें। मैं ये चीजें नहीं खाता: [जिन चीजों से परहेज है, डालें]।”
“घर पर बिना किसी उपकरण के करने के लिए 4 दिन का साप्ताहिक वर्कआउट प्लान बनाएं। इसमें फैट लॉस, बॉडीवेट स्ट्रेंथ और मोबिलिटी पर ध्यान हो। हर सेशन 25 से 35 मिनट का हो और 12 हफ्तों में धीरे-धीरे कठिन होता जाए।”
“200 कैलोरी से कम के 10 ऐसे हाई वॉल्यूम, लो कैलोरी स्नैक्स की सूची दें जो मीठा खाने की तलब को कंट्रोल करें। साथ ही एक छोटा सा वाक्य दें, जिसे मैं बिंज करने की इच्छा होने पर खुद से दोहरा सकूं।”
“एक फिटनेस अकाउंटेबिलिटी कोच की तरह काम करें। मुझसे रोज़ 5 चेक-इन सवाल पूछें, जैसे क्या आपने मील प्लान फॉलो किया, वर्कआउट किया, कितनी नींद ली। इसे ऐसे हैबिट ट्रैकर के रूप में दें जिसे मैं हर रात भर सकूं।”
“5 मिनट से कम समय में भरने वाला एक मॉर्निंग जर्नलिंग स्क्रिप्ट बनाएं, जिसमें ये हों: 1) मेरे लक्ष्य की याद, 2) आज का एक जरूरी काम, 3) मैं किस बात के लिए आभारी हूं, 4) एक फिटनेस अफर्मेशन।”
“हर रविवार मेरा वजन, कमर की माप और 1 से 10 के बीच मेरी निरंतरता स्कोर की समीक्षा करें। फिर नतीजों के आधार पर अगले 7 दिनों के लिए वर्कआउट या खाने में क्या बदलाव करने हैं, यह सुझाएं।”
(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.