साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों ने बनाए कीर्तिमान तो कई बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं, निर्मातओं के अरबों रुपये डूबे

साल 2025 अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरे सपने की तरह रहा। हालांकि कुछ फिल्मों ने शानदार कमाई की लेकिन ज्यादातर बड़ी बजट की फिल्मों ने प्रोड्यूसर्स की कमर तोड़कर रख दी। सलमान खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन समेत दिग्गजों की फिल्में टिकट खिड़की पर त्रासदी साबित हुईं।

Rajkumar Singh
अपडेटेड6 Dec 2025, 04:34 PM IST
साल 2025 की बड़े बजट की फ्लॉप फिल्में
साल 2025 की बड़े बजट की फ्लॉप फिल्में(Social Media )

साल 2025 में एक तरफ छावा, कांतारा चैप्टर-1, सैयारा जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऋतिक रोशन जैसे बड़े-बड़े सितारों की बड़े-बड़े बजट की कई फिल्में सुपर फ्लॉप साबित हुईं। अरबों रुपये की लागत से बनीं कई बड़े बजट की फिल्मों ने फिल्म निर्माताओं की कमर तोड़कर रख दी। कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2025 एक-आध फिल्मों को छोड़ दें तो डिजास्टर्स ही साबित हुई हैं। आइए इस साल की कुछ सुपर फ्लॉप फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान

साल 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म देने के मामले में बॉलीवुड के सबसे बड़े चेहरे में से एक सलमान खान का नाम सबसे पहले आता है। बॉलीवुड के भाईजान के लिए साल 2025 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। साल 2025 में उनकी बड़े बजट की फिल्म सिकंदर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। सलमान खान की सिकंदर को बनाने में एक आंकड़े के मुताबिक 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन ये फिल्म कुल बजट का आधा पैसा भी नहीं कमा पाई, फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 110 करोड़ रुपये रहा, जिससे प्रोड्यूसर्स को बड़ा झटका लगा।

यह भी पढ़ें | Blind T20 क्रिकेट में भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज

ऋतिक रोशन

फ्लॉप फिल्म देने के मामले में साल 2025 बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले ऋतिक रोशन सुपर हिट साबित हुए। ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर-2 उनके लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुई। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनी वॉर-2 बमुश्किल अपनी लागत का आधा पैसा कमा पाई। वॉर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 236 करोड़ का कलेक्शन किया।

कमल हासन

लंबे समय बाद सिलवर स्क्रीन पर वापसी करने वाले कमल हासन ने ठग लाइफ के जरिए बड़े परदे पर वापसी की, लेकिन उनकी वापसी भी बड़ी त्रासदी साबित हुई। ठग लाइफ को करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था लेकिन ये फिल्म अपनी लागत का 25 प्रतिशत भी नहीं कमा पाई। ठग लाइफ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें | मोदी-पुतिन ने खींची वर्ल्ड ऑर्डर की लकीर? व्यापार रक्षा परमाणु ऊर्जा सहयोग बढ़ा

अजय देवगन

साल 2025 में आई एक और बड़े बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार-2 भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। सन ऑफ सरकार पार्ट-1 ने ठीक-ठाक बिजनेस किया था। जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने इसका दूसरा पार्ट बड़े बजट के साथ रिलीज किया। सन ऑफ सरदार पार्ट-2 को बनाने में 150 करोड़ रुपये के करीब खर्च हुए थे लेकिन ये फिल्म बमुश्किल 47 करोड़ रुपये कमा पाई। इसी साल आई अजय देवगन की एक और फिल्म आजाद भी बुरा सपना साबित हुई। 80 करोड़ के बजट में बनी आजाद महज 6 करोड़ रुपये कमा पाई।

राम चरण

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार और हिन्दी इंडस्ट्री फिल्मों में पिछले कुछ समय से धूम मचाने वाले राम चरण के लिए भी साल 2025 बुरा सपना साबित हुआ। राम चरण की मेगा बजट की फिल्म गेम चेंजर साल 2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई। 400 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 132 करोड़ रुपये जुटाए और फिल्म के निर्माताओं की एक तरह से कमर टूट गई।

यह भी पढ़ें | क्या अयोध्या नहीं तो मुर्शिदाबाद सही है? हुमायूं बंगाल में बनाएंगे बाबरी मस्जिद?

कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी भी उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं साबित हुई। पहले तो इस फिल्म को लेकर शुरू हुए विवाद ने इसकी रिलीज डेट को लंबा खींच दिया ऊपर से फिल्म को लेकर कंगना को सुप्रीम कोर्ट के भी चक्कर काटने पड़े। आखिराकर कई बदलावों के साथ रिलीज हुई इमरजेंसी बेअसर साबित हुई, 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म महज 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई।

शाहिद कपूर

साल 2025 में शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, लेकिन वो कब बड़े परदे पर आई और कब निकल गई किसी को पता नहीं चला। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी देवा ने बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 34 करोड़ रुपये कमाए। अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्ससाल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों ने बनाए कीर्तिमान तो कई बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं, निर्मातओं के अरबों रुपये डूबे
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्ससाल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों ने बनाए कीर्तिमान तो कई बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं, निर्मातओं के अरबों रुपये डूबे