Bigg Boss 19: मीडिया राउंड में तान्या मित्तल से पूछे गए कई सवाल, हुई काफी सारे सवालों की बौछार

बिग बॉस 19 की प्रतियोगी तान्या मित्तल से मीडिया ने उनके वायरल और विवादित बयान के बारे में सवाल किया। पढ़ें उनका जवाब और जानें कि विवाद कैसे शुरू हुआ।

Manali Rastogi
अपडेटेड2 Dec 2025, 05:51 PM IST
बिग बॉस में 19 तान्या मित्तल
बिग बॉस में 19 तान्या मित्तल

हाल ही में बिग बॉस के एक एपिसोड में एक पत्रकार ने प्रतियोगी तान्या मित्तल से उनके विवादित बयान के बारे में सवाल किया। तान्या ने पहले प्रनीत से कहा था कि जो महिलाएं साड़ी पहनती हैं, उन्हें अक्सर सफलता पाने में मुश्किल होती है। पत्रकार ने पूछा कि आप साड़ी को क्यों नीचा दिखाती हैं, क्यों पारंपरिक पोशाक को कमजोरी माना जाता है, जबकि यह शक्ति का प्रतीक भी हो सकता है। इस टिप्पणी ने महिलाओं की छवि और रूढ़िवादिता पर बहस छेड़ दी।

यह भी पढ़ें | बैंक एकाउंट्स, म्यूचुअल फंड और EPF के लिए ऑनलाइन कैसे रजिस्टर करें नॉमिनी? जानिए

पत्रकार ने कहा, “बहुत मज़ा आ रहा है आपको देखकर, आज साड़ी नहीं पहनी आपने।” तान्या ने जवाब दिया, “मैंने आज लहंगा पहना है, सोचा साड़ी से थोड़ा अलग हो जाएगा, आपको नहीं जम रहा।” पत्रकार ने कहा, “नहीं नहीं, आप तो साड़ी में बहुत कमाल लगती हैं, खासकर रेडीमेड साड़ियों में। अगर 9 गज या 6 गज वाली साड़ी पहनतीं तो और भी ज्यादा सुंदर लगतीं।”

यह भी पढ़ें | प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब होगा 'सेवा तीर्थ', राजभवन अब होंगे लोकभवन

इसके बाद पत्रकार ने सवाल किया, “जब आप शो की शुरुआत में आई थीं, तब आप साड़ी में बहुत सुंदर और शालीन लगती थीं। आपने कहा था कि आप जिस गांव की मदद करती हैं, वहां के लोग अपने पारंपरिक पहनावे में पहने जाने से पहचान पाते हैं। आपने कई बार प्रनीत से कहा कि साड़ी पहनने वाली लड़कियां कभी ग्लैमर में नहीं आ सकतीं। लेकिन आज आप उसी शो का हिस्सा हैं। तो आप कौन होती हैं यह कहने वाली कि साड़ी कमजोरी का प्रतीक है?”

यह भी पढ़ें | रिटायरमेंट के लिए एन्युटी या SWP, जानिए अपने लिए कैसे चुनें सही प्लान

तान्या ने जवाब दिया, “कभी-कभी हम चीज़ों को उस नजर से देखते हैं जिस नजर से देखना चाहते हैं। अगर आप इसे मेरी नजर से देखें तो मैंने इसे शक्तिशाली महिला की तरह ही दिखाया है। टास्क भी साड़ी में किए हैं, सो भी साड़ी में गई हूं। अगर मेरे कुछ शब्द आपको गलत लगे हों तो उसके लिए मैं माफी चाहती हूं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBigg Boss 19: मीडिया राउंड में तान्या मित्तल से पूछे गए कई सवाल, हुई काफी सारे सवालों की बौछार
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBigg Boss 19: मीडिया राउंड में तान्या मित्तल से पूछे गए कई सवाल, हुई काफी सारे सवालों की बौछार