स्टाइल के मामले में अच्छे-अच्छों को भी मात देती हैं शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान, जानिए उनकी नेट वर्थ और लव स्टोरी

शिवम दुबे का 31वां जन्मदिन मनाने के मौके पर उनकी पत्नी अंजुम खान की नेट वर्थ और लव लाइफ के बारे में जानकारी दी गई। अंजुम का जन्म 1986 में हुआ और वह एक पेशेवर वॉयस-ओवर कलाकार हैं।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड26 Jun 2025, 03:00 PM IST
Shivam Dube
Shivam Dube(Anjum Khan)

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले इंडियन क्रिकेटर शिवम दुबे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी दिलचस्प लव लाइफ और पत्नी अंजुम की नेट वर्थ के बारे में।

कौन हैं अंजुम खान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ललित कला की पढ़ाई की है, जिसके बाद उन्होंने अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा। वह हिंदी धारावाहिकों और संगीत एल्बमों में दिखाई दी हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में एक पेशेवर वॉयस-ओवर कलाकार के रूप में भी काम करती हैं।

अंजुम खान की कुल संपत्ति

स्पोर्ट्सकीड़ा की एक रिपोर्ट में कहा गया है, '2024 तक, अंजुम की कुल संपत्ति लगभग 1-2 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।' इसमें आगे लिखा है, 'अंजुम अपनी जिंदगी को निजी रखती है, इसलिए उसकी वास्तविक संपत्ति का पता लगाना मुश्किल है।'

कैसे शुरू हुई शिवम और अंजुम की लव स्टोरी

जहां शिवम दुबे के बारे में लोगों को बहुत कुछ पता है,तो वहीं उनकी पत्नी अंजुम खान निजी जिंदगी जीना पसंद करती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया। शिवम के हिंदू होने और अंजुम के मुस्लिम होने के बावजूद उनके प्यार ने सभी बाधाओं पर विजय हासिल की और इस जोड़े ने 16 जुलाई, 2021 को हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी कर ली।

शिवम दुबे और अंजुम खान 2022 में माता-पिता बने, जब उन्होंने अपने पहले बच्चे एक बेटे का स्वागत किया। अभी हाल ही में उनकी दूसरी संतान बेटी हुई है। खबर शेयर करते हुए कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, "इस साल की शुरुआत में 3.01.2025 को एक बच्ची का स्वागत किया गया। जैसे ही हम 4 लोगों का परिवार बन गए, हमारा दिल और बड़ा हो गया। मेहविश शिवम दुबे का स्वागत है।"

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सस्टाइल के मामले में अच्छे-अच्छों को भी मात देती हैं शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान, जानिए उनकी नेट वर्थ और लव स्टोरी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सस्टाइल के मामले में अच्छे-अच्छों को भी मात देती हैं शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान, जानिए उनकी नेट वर्थ और लव स्टोरी
OPEN IN APP