
मशहूर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बार भी पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि पांड्या का कुछ समय पहले नताशा स्टेनकोविक से तलाक हुआ है, तभी वो काफी चर्चा में थे।
इसके बाद गायिका जैस्मिन वालिया से उनके अफेयर की अफवाहें सामने आई थीं। फिलहाल, अब खबरें हैं कि वह मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा को डेट कर रहे हैं।
ऐसे में अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिका शर्मा कौन हैं? जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि वह एक मशहूर मॉडल हैं, जिन्होंने बड़े डिज़ाइनरों के लिए रैम्प वॉक किया है और म्यूज़िक वीडियो व शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है।
उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है। उन्हें इंडियन फ़ैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब मिला और नामी फ़ैशन मैगज़ीनों ने उन्हें फैशन की उभरती हुई सितारों में शामिल किया है।
महिका को हमेशा से पता था कि वह कैमरे के सामने रहना चाहती है। उन्होंने 10वीं बोर्ड में परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किया और उसके बाद यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। पढ़ाई में तेज होने के बावजूद, उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बने। लेकिन महिका का मन मॉडलिंग और एक्टिंग में था।
उन्होंने शुरुआत गुजरात और दिल्ली के छोटे-छोटे पेजेंट्स से की और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनानी शुरू की। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्हें फिटनेस का भी शौक है और कॉलेज खत्म करते ही उन्होंने योगा टीचर ट्रेनिंग पूरी की।
महिका अपनी प्रोफेशनलिज़्म के लिए जानी जाती हैं और आज भारत की टॉप मॉडल्स में से एक हैं। 2024 में उन्हें मेकअप एलर्जी से आंखों में इन्फेक्शन हो गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने रैम्प वॉक किया। जैसे ही हार्दिक और महिका के बारे में अफवाहें सामने आईं, लोग उत्सुक हो गए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ ने तो यह भी लिखा, “नया टूर्नामेंट, नई गर्लफ्रेंड।”
इससे पहले हार्दिक और जैस्मिन वालिया का रिश्ता सुर्खियों में था। दोनों ने ग्रीस ट्रिप से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। जस्मिन अक्सर हार्दिक के मैचों में दिखाई देती थीं, यहां तक कि 2025 में दुबई में हुए इंडिया बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भी।
जैस्मिन वालिया एक ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। उनके म्यूज़िक और सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने की वजह से फैन्स उनके रिश्ते को लेकर और भी ज्यादा उत्सुक थे।
हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक ने साल 2020 में शादी की थी लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्होंने अलग होने का ऐलान किया। अपने साझा बयान में उन्होंने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और उनका बेटा अगस्त्या हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.