MI vs PBKS 2026 Win Prediction: कौन जीतेगा मैच? वानखेड़े में आज मुंबई-पंजाब की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट से लेकर वेदर तक

Mumbai Indians vs Punjab Kings Match 24 Preview: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आज मुकाबला होगा। मैच के लिए दोनों टीम के बीच टॉस 7 बजे होगा। आज का मैच इसलिए भी खास है क्योंकि पंजाब किंग्स इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Apr 2026, 06:30 PM IST
कौन जीतेगा आज का मैच
कौन जीतेगा आज का मैच

MI vs PBKS 2026 Win Prediction: आईपीएल 2026 का आज 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर पंजाब किंग्स के साथ होने जा रही है। मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा लेकिन उसके आंधे घंटे पहले 7 बजे टॉस होगा। उसके बाद ही फैसला होगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

इस सीजन में पंजाब नहीं हारी एक भी मैच

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैच जीते हैं। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस वजह से पंजाब अभी तक अजेय है और कोई भी मैच हारी नहीं है। इस वजह से पंजाब 7 अंक के साथ तीसरे नंबर है। वहीं अगर मुंबई इंडियंस की बात करें,तो मुंबई ने इस सीजन का पहला मैच जीता था, लेकिन उसके बाद तीनों मैच हार चुकी है। ऐसे में आज मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिख रहा है।

यह भी पढ़ें | BBC में छंटनी की तैयारी, 2000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा?

मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने में अनिश्चितता बनी हुई है। पिछले रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच के दौरान मुंबई इंडियन्स की पारी के छठे ओवर में रोहित को अपने पैर की मांसपेशियों में परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे।जब रोहित 'रिटायर्ड हर्ट' होकर बाहर गए तब वह 13 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद मुंबई इंडियन्स यह मैच 18 रन से हार गई थी।

मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) का हेड टू हेड

आंकड़ामुंबई इंडियंस (MI)पंजाब किंग्स (PBKS)
कुल मैच3434
जीत1717
वानखेड़े स्टेडियम में मैच1010
वानखेड़े में जीत55

कैसी है वानखड़े की पिच?

वानखेड़े की पिच, किसी नेता के वादे की तरह सपाट, तबाही को न्योता देती है। पहली इनिंग्स का एवरेज स्कोर लगभग 185 है और चेज करने वाली टीमें पिछले आठ में से पांच गेम जीत रही हैं, टॉस होने पर ऐसा लगता है जैसे आधा मैच पहले ही तय हो चुका है। धूप, पसीना और 30° सेल्सियस में पूरी तरह बैटिंग का मजा लें। अगर मौसम की बात करें तो आज मैच के वक्त बरिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें | क्या आपके पास भी हैं कई बैंक खाते? इन 5 खतरों को न करें नजरअंदाज, जेब होगी खाली

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रियान रिकल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर- अश्विनी कुमार

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक और अर्शदीप सिंह

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सMI vs PBKS 2026 Win Prediction: कौन जीतेगा मैच? वानखेड़े में आज मुंबई-पंजाब की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट से लेकर वेदर तक
More