Cyclone Midhili Update: कहर बनकर टूट रहा मोंथा चक्रवात, चेन्नई में दूसरे दिन बारिश, कई ट्रेन चल रही लेट, देखें List

Cyclone Midhili Latest Update: चक्रवात मोंथा आज भीषण तूफान में बदल गया है और रात तक आंध्र प्रदेश को पार करेगा। इस वजह से चेन्नई में बारिश जारी है। आइए जानते हैं आगे कैसा रूप लेगा चक्रवात

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड28 Oct 2025, 05:27 PM IST
चक्रवात तूफान मोंथा का कहर
चक्रवात तूफान मोंथा का कहर

Cyclone Midhili Latest Update Today: चक्रवात मोंथा आज एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है और ये आज रात तक आंध्र प्रदेश को पार कर लेगा। वहीं, चेन्नई शहर और आसपास के जिलों में लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बना चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है, और तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया।

चक्रवात की वजह से रेल सेवा प्रभावित

आज सुबह 05:30 बजे ये उसी क्षेत्र में केंद्रित था, जो मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 190 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 270 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 340 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 550 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित था। चक्रवात मोंथा की वजह से रेल से लेकर वायु सेवा तक प्रभावित हुई हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेन लेट चल रही हैं।

यह भी पढ़ें | महागठबंधन का घोषणापत्र नहीं ये तेजस्वी प्रण पत्र है- तेजस्वी
ट्रेन संख्यारूटपुराना समयनया समयदेरी
पुडुचेरी - भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेसबुधवार 18:50 रद्द
12842चेन्नई सेंट्रल - हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेसमंगलवार 07:0023:3016 घंटे 30 मिनट
22870चेन्नई सेंट्रल - विशाखापत्तनम सुपरफास्टमंगलवार 10:0023:5013 घंटे 50 मिनट
22604विल्लुपुरम - खड़गपुर सुपरफास्टमंगलवार 11:0519:007 घंटे 55 मिनट
12840चेन्नई सेंट्रल - हावड़ा सुपरफास्ट मेलमंगलवार 19:0022:403 घंटे 40 मिनट
12664तिरुचिरापल्ली - हावड़ा एक्सप्रेसमंगलवार 13:3517:504 घंटे 15 मिनट
22501एसएमवीटी बेंगलुरु - न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेसमंगलवार 03:1015:1012 घंटे
12836एसएमवीटी बेंगलुरु - हटिया एक्सप्रेसमंगलवार 08:5020:5012 घंटे
12503एसएमवीटी बेंगलुरु - अगरथला हमसफर एक्सप्रेसमंगलवार 10:1522:1512 घंटे
12864एसएमवीटी बेंगलुरु - हावड़ा एक्सप्रेसमंगलवार 10:3522:3512 घंटे

मौसम विभाग ने तूफान की वजह से मछुआरों को बृहस्पतिवार तक पश्चिम बंगाल तट के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा मंगलवार से शुक्रवार के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में एक या दो स्थानों पर शुक्रवार को बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने का अनुमान है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCyclone Midhili Update: कहर बनकर टूट रहा मोंथा चक्रवात, चेन्नई में दूसरे दिन बारिश, कई ट्रेन चल रही लेट, देखें List
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCyclone Midhili Update: कहर बनकर टूट रहा मोंथा चक्रवात, चेन्नई में दूसरे दिन बारिश, कई ट्रेन चल रही लेट, देखें List