अरे भाई, भारतीयों ने ये सब भी बना दिया! मोदी के मंत्री ने उठाए सवाल तो बंदी ने स्टार्टअप्स की पूरी लिस्ट दे दी

स्टार्टअप महाकुंभ में मंत्री पीयूष गोयल ने इनोवेशन की कमी बताई तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अनुपम मित्तल ने सरकार से सपोर्ट की कमी गिनाई और एक एक्स यूजर ने तो सीधे 48 एडवांस टेक स्टार्टअप्स की लिस्ट ही शेयर कर दी। यूजर ने साफ कह दिया कि समस्या आइडिया की नहीं, सहयोग की है। जानिए पूरी कहानी।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड5 Apr 2025, 12:34 PM IST
Startup Mahakumbh में इनोवेशन को लेकर उठे सवाल
Startup Mahakumbh में इनोवेशन को लेकर उठे सवाल(ChatGPT)

स्टार्टअप महाकुंभ में मंच तो था आइडियाज का, लेकिन मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल को उनमें इनोवेशन कम और 'दुकानदारी' ज्यादा दिखी। मंत्री जी ने सवाल उठाए तो एक X यूजर ने 48 हाईटेक भारतीय स्टार्टअप्स की लिस्ट ही ठोक दी। आइये देखें क्या है पूरा मामला।

दिल्ली में हाल ही में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में हजारों स्टार्टअप्स ने अपने आइडियाज को बिजनेस में बदलने और सरकारी समर्थन पाने के इरादे से मंच साझा किया। लेकिन इस कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और जी-20 शेरपा एवं नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत भारतीय स्टार्टअप्स के प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए।

जहां गोयल ने इनोवेशन की कमी और डिलिवरी-बेस्ड बिजनेस मॉडल्स पर सवाल उठाए, वहीं कांत ने भारत को टेक्नोलॉजी कॉलोनी बनने से रोकने के लिए खुद के नए आइडियाज पर काम करने पर जोर दिया।

उनकी इन टिप्पणियों के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया था। Shaadi.com के फाउंडर और Shark Tank के शार्क अनुपम मित्तल ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार से मिलने वाले सहयोग पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा, “AI, स्पेसटेक, मटेरियल साइंस जैसे क्षेत्रों में भारतीय आंत्रप्रेन्योर्स तैयार हैं। लेकिन पूंजी और मदद की भारी कमी है। संस्थापक सब कुछ अकेले नहीं कर सकते।”

48 स्टार्टअप्स की लिस्ट लेकर सामने आई दीपशिखा

उनकी बात पर सहमति जताते हुए एक X यूजर दीपशिखा ने 48 एडवांस टेक स्टार्टअप्स की लिस्ट शेयर की। दीपशिखा ने स्टार्टअप्स को सरकार की तरफ से मिलने वाले सपोर्ट पर प्रकाश डालते हुए कहा, "फंडिंग और सरकार की सहयोग में कमी है। शायद, मंत्रियों को भी इसका पता नहीं है।" 

इसके साथ ही उसने एडवांस टेक के क्षेत्र में भारतीयों के स्टार्टअप कंपनियों की पूरी लिस्ट साझा की। लिस्ट में यूजर ने 48 एडवांस टेक कंपनियों के नाम और काम गिनाए।

एडवांस्ड टेक के क्षेत्र में 48 भारतीय स्टार्टअप्स की सूची इस प्रकार है:

स्टार्टअप का नामतकनीक की विशेषता
Skyroot Aerospaceनिजी स्पेसफ्लाइट; विक्रम लॉन्च वाहन और क्रायोजेनिक इंजन बना रहे हैं
Agnikul Cosmosछोटे सैटेलाइट्स के लिए रियूजेबल लॉन्च वाहन, 3D प्रिंटेड इंजन के साथ
Pixxelकृषि, जलवायु और संसाधन निगरानी के लिए हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट इमेजिंग
Sarvam AIभारतीय भाषाओं के लिए जनरेटिव AI विकसित करना
Log9 MaterialsEV बैटरी टेक्नोलॉजी जो जल्दी चार्ज हो और ज्यादा चले
Saankhya Labsटेलीकॉम और सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सेमीकंडक्टर समाधान
Ather Energyस्मार्ट फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर, अब सेल्फ-ड्राइविंग टेक पर काम
Minus Zeroबिना HD मैप के भारतीय सड़कों के लिए सेल्फ-ड्राइविंग कार टेक्नोलॉजी
Nayan TechnologiesAI आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग और ऑटोनॉमस व्हीकल्स के लिए विज़न सिस्टम
Flux Autoलॉजिस्टिक्स के लिए कमर्शियल व्हीकल्स में ऑटोनॉमी जोड़ने वाली टेक
Gridbotsफैक्ट्रियों और लॉजिस्टिक्स के लिए इंडस्ट्रियल रोबोट्स
Tonbo Imagingरक्षा और इंडस्ट्री के लिए नाइट विज़न और थर्मल इमेजिंग तकनीक
Impaqt Roboticsइंडस्ट्रियल यूज के लिए प्लग-एंड-प्ले रोबोटिक प्लेटफॉर्म
Planys Technologiesपानी के नीचे निरीक्षण के लिए रोबोट्स
Astromeहाई-स्पीड इंटरनेट के लिए स्पेस सैटेलाइट्स
Dhruva Spaceसैटेलाइट प्लेटफॉर्म और सोलर पैनल, भारतीय स्पेस मिशनों को सपोर्ट
Bellatrix Aerospaceसैटेलाइट्स के लिए कम खर्च वाली स्पेस प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी
Qure.aiरेडियोलॉजी और पैथोलॉजी में मदद करने वाली AI मेडिकल डायग्नोस्टिक्स
Uniphoreकस्टमर सर्विस के लिए बातचीत करने वाला AI
Yellow.aiमल्टी-लैंग्वेज कस्टमर सपोर्ट चैटबॉट्स
Locusसप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स में AI से ऑप्टिमाइजेशन
Wysaमानसिक स्वास्थ्य के लिए AI बेस्ड चैट एजेंट
Entropikकंज़्यूमर रिसर्च के लिए AI, ह्यूमन बिहेवियर को समझने वाली तकनीक
Avaamoएंटरप्राइज़ सॉल्यूशंस के लिए डीप-लर्निंग AI
SigTupleब्लड, यूरिन और आंखों की जांच के लिए AI आधारित हेल्थ डायग्नोस्टिक्स
Arya.aiबैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए AI APIs
Cropinस्मार्ट खेती के लिए AI और IoT आधारित प्लेटफॉर्म
NewSpace Researchड्रोन और रोबोटिक्स आधारित एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी
JIFFY.aiकंपनियों के लिए इंटेलिजेंट ऑटोमेशन सॉल्यूशंस
LogiNextफील्ड सर्विस और लॉजिस्टिक्स के लिए AI व ML बेस्ड समाधान
Revolt MotorsAI आधारित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स
Euler Motorsलास्ट-माइल डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स
BLUSmartइलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा जो अपनी चार्जिंग सुविधा भी चलाती है
ChargeupEV बैटरी चार्जिंग और स्वैपिंग समाधान
3EV Industriesलॉजिस्टिक्स के लिए इलेक्ट्रिक हल्के कमर्शियल वाहन
Ati Motorsइंडस्ट्रियल क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले सेल्फ-ड्राइविंग कार्गो वाहन
Omnipresent Robot Techसर्विलांस के लिए ऑटोनॉमस ड्रोन और ग्राउंड व्हीकल्स
Hi-Tech Robotic Systemzफैक्ट्रियों के लिए सेल्फ-ड्राइविंग फोर्कलिफ्ट्स और शटल्स
Unbox Roboticsई-कॉमर्स में ऑर्डर सॉर्टिंग के लिए रोबोटिक्स
Systemanticsघरेलू रूप से बनाए गए कोबोट्स (सहयोगी रोबोट्स)
Invento RoboticsMitra जैसे सर्विस रोबोट्स जो ग्राहकों से बातचीत करते हैं
Digantaraसैटेलाइट ट्रैकिंग से स्पेस में वस्तुओं की जानकारी देना
GalaxEye Spaceपृथ्वी पर निगरानी के लिए मल्टी-सेंसर सैटेलाइट्स
Kawa Spaceसैटेलाइट डेटा एनालिटिक्स से रियल-टाइम इनसाइट्स
Astrogate Labsस्पेस में ऑप्टिकल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी
Phot.AIई-कॉमर्स और डिज़ाइन के लिए AI बेस्ड फोटो जनरेशन
AuraMLवेयरहाउस ऑटोमेशन और ड्रोन निरीक्षण के लिए कंप्यूटर विज़न
Boltzmannदवा खोज और क्लिनिकल ट्रायल्स में मदद के लिए GenAI तकनीक

पीयूष गोयल का तंज, “क्या हम सिर्फ दुकानदारी करेंगे?”

पीयूष गोयल ने स्टार्टअप महाकुंभ में देश के स्टार्टअप क्षेत्र में नवाचार की कमी बताते हुए सवाल उठाया, “क्या हम डिलिवरी बॉयज और गर्ल्स बनकर ही संतुष्ट हो जाएंगे? यह स्टार्टअप कल्चर नहीं, सिर्फ आंत्रप्रेन्योरशिप है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स फूड डिलिवरी ऐप्स पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं का सस्ते श्रमिकों की तरह उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि स्टार्टअप्स को देश को भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए, ना कि छोटे-छोटे फायदों तक सीमित रहना चाहिए।

“हमें टेक कॉलोनी नहीं बनना”: अमिताभ कांत

अमिताभ कांत ने इस सोच को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारत को तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना ही होगा। “हमें पश्चिम की टेक कॉलोनी नहीं बनना है। हमें ऊर्जा और लागत घटाने वाले नवाचारों में तेजी लानी होगी।”

Zepto के को-फाउंडर ने दिया जवाब

पीयूष गोयल की टिप्पणियों पर Zepto के को-फाउंडर और CEO आदिल पलिचा ने लंबी पोस्ट में असहमति जताई। उन्होंने कहा कि Zepto एक स्टार्टअप है जिसने 1.5 लाख लोगों को रोजगार दिया है, और इस क्षेत्र को सिर्फ डिलिवरी ऐप्स से जोड़ना उचित नहीं।

वहीं, कुछ अन्य लोगों ने गोयल की बातों से सहमति जताते हुए भारतीय स्टार्टअप्स को चीन जैसे देशों से प्रेरणा लेने की जरूरत बताई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअरे भाई, भारतीयों ने ये सब भी बना दिया! मोदी के मंत्री ने उठाए सवाल तो बंदी ने स्टार्टअप्स की पूरी लिस्ट दे दी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअरे भाई, भारतीयों ने ये सब भी बना दिया! मोदी के मंत्री ने उठाए सवाल तो बंदी ने स्टार्टअप्स की पूरी लिस्ट दे दी