Beauty Pageant Viral Video: ब्यूटी पेजेंट्स में आमतौर पर कंटेस्टेंट्स की स्माइल, वॉक, और कॉन्फिडेंस सबकुछ परफेक्ट दिखता है। लेकिन कभी-कभी एक छोटा सा पल सब कुछ बदल देता है। ऐसा ही कुछ हुआ मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026 के प्रीलिमिनरी राउंड में, जहां एक कंटेस्टेंट के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इंटरनेट को चौंका दिया। इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
लाइव स्टेज पर गिर गए 'नकली दांत'
घटना बुधवार की है, जब मिस ग्रैंड पाथुम थानी (Miss Grand Pathum Thani) की कंटेस्टेंट कमोलवान चनागो (Kamolwan Chanago) स्टेज पर अपना इंट्रोडक्शन दे रही थीं। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, उनके नकली दांत अचानक ढीले होकर गिर पड़े। यह पल कैमरे में कैद हो गया और वहां मौजूद दर्शक सन्न रह गए।
कंटेस्टेंट के रिएक्शन ने जीत लिया लोगों का दिल
ज्यादातर लोग ऐसी स्थिति में घबराकर स्टेज छोड़कर भाग जाते, लेकिन कमोलवान ने हार नहीं मानी। बिना एक सेकंड गंवाए, उन्होंने कैमरे से अपना चेहरा घुमाया, पल भर में अपने दांतों को वापस सेट किया और अपनी स्पीच पूरी की। इसके बाद उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस के साथ अपना रैंप वॉक पूरा किया, उसे देखकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शिमरी इवनिंग गाउन में उन्होंने कैमरे के सामने एक शानदार स्माइल भी दी, जैसे कुछ हुआ ही न हो।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
27 मार्च को जब 'द अर्बन हेराल्ड' ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, तो यह आग की तरह फैल गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमोलवान के आत्मविश्वास को खूब सराहा। एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने इस सिचुएशन को हममें से ज्यादातर लोगों के 'बैड हेयर डे' से भी बेहतर संभाला।" वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "यह अब तक का सबसे आइकॉनिक पेजेंट मोमेंट है।" ज्यादातर लोग इस बात से हैरान हैं कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता के दबाव के बावजूद उन्होंने अपना आपा नहीं खोया।
28 मार्च को ग्रैंड फिनाले
मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026 की यह हलचल अभी थमी नहीं है क्योंकि इसका ग्रैंड फिनाले कल, यानी 28 मार्च को बैंकॉक के ब्रावो बीकेके मॉल में होने जा रहा है। मौजूदा मिस ग्रैंड थाईलैंड सरुनरत पुआगपिपाट अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि जो भी यह खिताब जीतेगा, वह अक्टूबर 2026 में भारत में होने वाले 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2026' में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगी।