Moonrise Today: आज संकष्टी चतुर्थी पर कितने बजे निकलेगा चांद? जानें आपके शहर में चंद्रोदय का समय

Moonrise Today: आज 5 फरवरी को संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। दिल्ली-NCR समेत ज्यादातर हिस्सों में चांद रात 9 बजे के बाद दिखने की संभावना है। शहर के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड5 Feb 2026, 07:58 PM IST
आज कितने बजे होगा चंद्रोदय?
आज कितने बजे होगा चंद्रोदय?(Pinterest)

Moonrise Time: आज 5 फरवरी 2026 को देशभर में लाखों लोग शाम से ही आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। वजह है फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, यानी द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी। इस दिन गणेश भक्त दिनभर व्रत रखते हैं और रात में चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करते हैं।

पंचांग के अनुसार आज चांद कब निकलेगा

पंचांग और खगोलीय गणनाओं के मुताबिक आज चंद्रमा का उदय रात के समय होगा। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों जैसे दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चांद रात 9 बजे के बाद दिखाई देना शुरू होगा। औसतन चंद्र उदय का समय रात 9:15 से 9:25 बजे के बीच माना जा रहा है। हालांकि, शहर और भौगोलिक स्थिति के हिसाब से इसमें कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। चलिए जानते हैं किस शहर में कितने बजे होगा चंद्रोदय।

आज 5 फरवरी 2026 को सूर्यास्त और चंद्र दर्शन का समय (शहरवार)

शहरसूर्यास्त का समयचंद्र दर्शन का अनुमानित समय
नई दिल्लीशाम 5:56 बजेरात 9:05–9:15 बजे
नोएडाशाम 5:56 बजेरात 9:05–9:15 बजे
गाजियाबादशाम 5:56 बजेरात 9:05–9:15 बजे
फरीदाबादशाम 5:56 बजेरात 9:05–9:15 बजे
गुरुग्रामशाम 5:56 बजेरात 9:05–9:15 बजे
मेरठशाम 5:56 बजेरात 9:00–9:10 बजे
हापुड़शाम 5:56 बजेरात 9:00–9:10 बजे
पानीपतशाम 5:56 बजेरात 9:05–9:15 बजे
लखनऊशाम 5:54 बजेरात 9:10–9:20 बजे
आगराशाम 5:54 बजेरात 9:05–9:15 बजे
कानपुरशाम 5:53 बजेरात 9:10–9:20 बजे
जयपुरशाम 5:55 बजेरात 9:00–9:10 बजे
पटनाशाम 5:45 बजेरात 9:20–9:30 बजे
चंडीगढ़शाम 5:56 बजेरात 9:05–9:15 बजे
भोपालशाम 6:08 बजेरात 9:20–9:30 बजे
इंदौरशाम 6:09 बजेरात 9:20–9:30 बजे
मुंबईशाम 6:23 बजेरात 9:35–9:45 बजे
पुणेशाम 6:22 बजेरात 9:35–9:45 बजे
अहमदाबादशाम 6:19 बजेरात 9:30–9:40 बजे
सूरतशाम 6:21 बजेरात 9:30–9:40 बजे
वडोदराशाम 6:20 बजेरात 9:30–9:40 बजे
कोलकाताशाम 5:37 बजेरात 9:30–9:40 बजे
चेन्नईशाम 6:16 बजेरात 9:25–9:35 बजे
बेंगलुरुशाम 6:24 बजेरात 9:30–9:40 बजे
हैदराबादशाम 6:15 बजेरात 9:25–9:35 बजे
रायपुरशाम 6:11 बजेरात 9:20–9:30 बजे
भुवनेश्वरशाम 5:40 बजेरात 9:25–9:35 बजे
गुवाहाटीशाम 5:28 बजेरात 9:35–9:45 बजे
वाराणसीशाम 5:49 बजेरात 9:15–9:25 बजे
प्रयागराजशाम 5:51 बजेरात 9:15–9:25 बजे
कोच्चि (कोची)शाम 6:22 बजेरात 9:30–9:40 बजे
तिरुवनंतपुरमशाम 6:23 बजेरात 9:30–9:40 बजे
गोवाशाम 6:24 बजेरात 9:35–9:45 बजे
उदयपुरशाम 5:56 बजेरात 9:00–9:10 बजे

संकष्टी चतुर्थी का चांद क्यों इतना अहम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी पर चंद्र दर्शन के बिना व्रत अधूरा माना जाता है। दिनभर उपवास रखने के बाद रात को चांद के दर्शन करने के बाद भक्त अपना व्रत खोलते हैं। माना जाता है कि इस दिन चांद देखने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMoonrise Today: आज संकष्टी चतुर्थी पर कितने बजे निकलेगा चांद? जानें आपके शहर में चंद्रोदय का समय
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMoonrise Today: आज संकष्टी चतुर्थी पर कितने बजे निकलेगा चांद? जानें आपके शहर में चंद्रोदय का समय