India Currency Circulation: भारत में हर दिन अरबों नोट और सिक्के हाथों हाथ बदलते हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा नोट सबसे ज्यादा पॉपुलर है? इस सवाल के जवाब में सबसे पहले लोगों के माइंड में 10-20 रुपये का नोट आया होगा। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। देश की जनता के लिए सबसे लोकप्रिय नोट 500 रुपये का है।
कौन सा नोट है बादशाह?
हाल ही में जारी हुए आरबीआई के ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। 6 फरवरी 2026 को जारी डेटा के मुताबिक, देश में कुल 16,57,847 लाख नोट और 14,25,042 लाख सिक्के चलन में हैं। लेकिन संख्या के लिहाज से सबसे ऊपर 500 रुपये का नोट चमक रहा है। वहीं मार्केट में 10 रुपये के 2,70,201 लाख नोट हैं, 20 के 1,37,973 लाख, तो 100 के 2,50,166 लाख नोट हैं। लेकिन 500 का नोट सबसे अधिक चलन में है। ये मध्यम वर्ग का सबसे भरोसेमंद साथी बन गया है। सब्जी से लेकर ट्रांसपोर्ट तक, ये हर जगह फिट बैठता है।
कौन सा सिक्का है सबकी पहली पसंद?
अगर सिक्कों की बात करें तो यहां भी खेल काफी रोचक हो गया है। अभी भारत में सिक्कों की कुल वैल्यू 40,287 करोड़ है। अब अगर वहीं सवाल फिर से लोगों से पूछा जाए कि लोगों की बीच सबसे ज्यादा कौन सा सिक्का चल रहा है? अब ज्यादातर लोगों का जवाब होगा कि 10 का सिक्का। हालांकि, इस बार भी आपको जवाब गलत है। सिक्कों की दुनिया में 10 नहीं, 1 रुपये का सिक्का बादशाह बन गया है। मार्केट में 1 रुपये के 5,48,617 लाख सिक्के हैं।इसके बाद 2 रुपये के 3,73,880 लाख और 5 के 2,29,713 लाख सिक्के मौजूद हैं।
सिक्के और नोट के नंबर ये आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं, हमारी अर्थव्यवस्था की कहानी बयां करते हैं। ये बताते हैं कि डिजिटल पेमेंट्स बढ़ने के बावजूद नकदी का राज कायम है। इससे साफ हो गया है कि आरबीआई लगातार नोट छाप रही है, लेकिन 2000 जैसे बड़े नोट कम हो रहे।