Top Naxal Commander Hidma: देश से नक्सलवाद के खात्मे की पहल में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा मारा गया। हिडमा के साथ ही उसकी पत्नी राजे भी मुठभेड़ में मारी गई है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने हिडमा और उसकी पत्नी के मौत की पुष्टि की है।
कौन था हिडमा?
हिडमा भले ही सुनने में छोटा नाम लग रहा हो, नक्सलवाद की दुनिया का बड़ा चेहरा था। इस पर सरकार ने 1 करोड़ का इनाम रखा था। हिडमा का जन्म 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले हुआ था। हिडमा बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में पहुंचने वाला एकमात्र आदिवासी था। इसके अलावा वो माओवादियों की सबसे घातक हमलावर इकाई PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था। हिडमा का असली नाम संतोष था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन की बधाई दी। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल मुक्त भारत बनाने के मिशन में हिडमा को 30 नवंबर तक मार गिराने की डेडलाइन दी। सुरक्षाबलों ने डेडलाइन से पहले ही हिडबा को ठिकाने लगा दिया है। सुरक्षाबलों के सफलतापूर्ण मिशन के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक पूरे भारत से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षाबल युद्ध लेवल पर काम कर रहे हैं। इस वर्ष अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ों में 262 नक्सली मारे जा चुके हैं।