
MPBSE MP Board Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने आज सुबह 11:00 बजे मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के 2026 के परिणाम 2026 जारी कर दिया है। सभी छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे।
बोर्ड ने बड़ी संख्या में छात्रों को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट देखने के कई तरीके उपलब्ध कराए हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा, मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट देखा जा सकेगा।
MPBSE MP Board Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड 2026 का रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
प्रतिभा सिंह सोलंकी रोज रात 8 से 11 बजे तक पढ़ती थी और सुबह के समय भी 2 घंटे रोजाना पढ़ाई को देती थीं। प्रतिभा ने 10वीं में टॉप करने का पूरा अपने शिक्षकों और परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में ही उनके सभी डाउट्स हल हो जाते थे, जिससे उन्हें घर पर रिवीजन करने में काफी मदद मिलती थी।
स्टेप 1- सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mponline.mpbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- अब वेबसाइट खुलने पर होमपेज पर ‘Exam Results’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब यहां पर उपलब्ध लिंक MP Board 10th Result 2026 और Higher Secondary Certificate Examination (HSSC)- 12th Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और Submit पर जाएं।
स्टेप 5- आपका रिजल्ट सामने दिख जाएगा। इसे आप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी खुशी राय ने कॉमर्स विषय का अध्ययन शासकीय सुभाष कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल में किया है।
इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 76.01 पर्सेंट परीक्षार्थी सफल रहे। 72.39 पर्सेंट छात्र जबकि 79.41 पर्सेंट छात्राएं सफल रहीं।
मध्य प्रदेश के 10वीं 12वीं में बेटियों ने बाजी मार ली है। इस बार 12वीं की परीक्षा में खुशी राय टॉपर बनी हैं।
इस साल शासकीय विद्यालयों ने निजी विद्यालयों से अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार रिजल्ट बीते 16 वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट आया है। 10वीं परीक्षा में 235 छात्राएं, 143 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में बेटियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।10वीं परीक्षा में 73.42 र्सेंट परीक्षार्थी पास हुए हैं, जिसमें 77.52 प्रतिशत छात्राओं ने पास किया है। वहीं 69.31 पर्सेंट छात्रों ने सफलता हासिल की है।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। इस गौरवशाली उपलब्धि में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपनी मेहनत का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।
डिजिलॉकर से रिजल्ट देखने के लिए डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाएं और वहां एमपी बोर्ड रिजल्ट सर्च करें।
वहां 10वीं और 11वीं रिजल्ट के अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे।
आप जिस कक्षा का रिजल्ट जानना चाहते हैं, उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digilocker.android&hl=en_IN पर क्लिक करें।
मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में फेल होने वाले छात्रो के पास एक मौका बचा हुआ है। मई में फिर से परीक्षा होगी। यानी फेल होने वाले या अंक सुधारने की इच्छा रखने वाले परीक्षार्थियों को एक महीने में ही दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश के 10वीं के छात्र नीचे बताए स्टेप्स के जरिए SMS के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना मैसेज टाइप करें- MPBSE1010 (स्पेस) रोल नंबर।
अब इसे 56263 पर भेज दें।
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।
मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव कुछ देर में 10वीं 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी करेंगे।
मध्य प्रदेश के 10वीं-12वीं के रिजल्ट के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। बस कुछ मिनटों में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.