
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 11 बजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से हुई थी और अंत सामाजिक विज्ञान (Social Science) से हुआ। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुए।
वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलीं। इसकी शुरुआत भी हिंदी पेपर से हुई और अंत भूगोल, फसल उत्पादन एवं बागवानी, स्टिल लाइफ एवं डिजाइन, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और हेल्थ जैसे विषयों के साथ हुआ। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए।
बता दें कि कक्षा 12वीं में भोपाल के शिवाजी नगर के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कुमारी खुशी राय ने कॉमर्स सेक्शन में टॉप किया है। वहीं, भोपाल के नीलबड़ के अशासकीय गुरुदेव शिक्षा केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कुमारी चांदनी विश्वकर्मा ने भी टॉप किया है। इन दोनों छात्राओं ने 500 में से कुल 494 अंक हासिल किए हैं। मालूम हो, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में बेटियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम के अनुसार, सबसे ज्यादा सफल परीक्षार्थी झाबुआ जिले से हैं। 93.23 पर्सेंट के साथ झाबुआ पहले नंबर पर है जबकि 93.04 पर्सेंट के साथ अनूपपुर जिला दूसरे स्थान पर आया है। वहीं, 10वीं बोर्ड की बात करें तो गुनौर, पन्ना के सरस्वती ज्ञान मंत्री हाईस्कूल की कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में 499 अंक हासिल करते हुए टॉप किया है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.