Mukesh Ambani: गयाजी में मुकेश अंबानी ने किया पिंडदान, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया अनुष्ठान

Mukesh Ambani News: मुकेश अंबानी ने पितृपक्ष के दौरान अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गया जी में पिंड दान किया।इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए डीएम और एसएसपी भी मौजूद थे।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड20 Sep 2025, 08:00 AM IST
मुकेश अंबानी ने गया जी में किया पिंडदान
मुकेश अंबानी ने गया जी में किया पिंडदान

Mukesh Ambani pind daan Gaya ji: पितृपक्ष के दिनों में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति बिजनेस मैन मुकेश अंबानी ने गया जी में पिंडदान किया। इस दौरान उनके साथ उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी थे। शुक्रवार को विशेष विमान से गया जी पहुंचे मुकेश अंबानी ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा करते हुए पिंडदान किया। मुकेश अंबानी ने अपने पूर्वजों के मोक्ष की प्राप्ति के लिए विष्णुपद मंदिर के हरिमंडप में पिंडदान किया।

पिंडदान की पूजा के बाद मंदिर के पुरोहित ने बताया कि ये मुकेश अंबानी का गयाजी का पहला आध्यात्मिक दौरा था। इस दौरान उनके बेटे भी कदम-कदम पर उनके साथ थे। पूजा के बाद विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने इस मौके पर उनका सम्मान भी किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिंडदान की पूजा होने के बाद मुकेश अंबानी ने जिला प्रशासन के सुरक्षा की सरहना भी की।

यह भी पढ़ें | अमेरिका में नौकरी का सपना हुआ महंगा, ट्रंप सरकार ने बढ़ा दी H-1B वीजा की फीस

सुरक्षा का किया गया विशेष इंतजाम

मुकेश अंबानी और उनके बेटे के पहुंचने से पहले ही पूरे मंदिर परिसर की जांच की गई। इसके साथ ही अंबानी परिवार की सुरक्षा के लिए के लिए उनके साथ गया जी के डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार भी मुस्तैद दिखे।

आज गयाजी जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

आज राष्ट्रपति मुर्मू बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान आज वो गयाजी भी जाएंगी और विष्णुपद मंदिर में पिंडदान करेंगी। उनके इस कार्यक्रम के लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के लिए कई मार्गों की आवाजाही भी रोक दी जाएगी।

गयाजी में ही क्यों होता है पिंडदान?

गयाजी में पिंडदान करने की परंपरा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है क्योंकि यहां भगवान विष्णु के पदचिन्ह स्थित हैं, और माना जाता है कि इस स्थान पर पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष और शांति प्राप्त होती है। इसलिए कई सालों से लोग यहां आकर पिंडदान करते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMukesh Ambani: गयाजी में मुकेश अंबानी ने किया पिंडदान, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया अनुष्ठान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMukesh Ambani: गयाजी में मुकेश अंबानी ने किया पिंडदान, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया अनुष्ठान