Mumbai Hostage: 17 मासूमों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या एनकाउंटर में ढे़र, सभी बच्चे सुरक्षित

Mumbai Hostage Crisis: मुंबई के पवई इलाके में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की पुलिस एनकाउंटर मौत हो गई है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड30 Oct 2025, 07:15 PM IST
Mumbai Hostage Crisis
Mumbai Hostage Crisis

Mumbai Hostage Crisis: मुंबई के पवई इलाके से आज एक झंकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रोहित आर्या नाम का एक शख्स 17 मासूम बच्चों को बंधक बना लिया था। पुलिस को इस घटना के बारे में रात 1:45 बजे सूचना मिली। आरोपी ने एक वीडियो माध्यम से कहा कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है, अगर बात नहीं हो पाती है, तो वह सभी मासूम बच्चों को जिंदा जला देगा। वीडियो सामने आने बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और उससे संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन रोहित आर्या लाख समझाने के बावजूद मानने के लिए तैयार नहीं था।

पुलिस ने दी ये जानकारी

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस दत्ता नलावडे ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आर्य ने कुल 19 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें 17 किशोर बच्चे शामिल थे। ये बच्चे, लड़के और लड़कियां, करीब 15 साल के थे। उन्हें ‘ऑडिशन’ के नाम पर स्टूडियो बुलाया गया था।

एनकाउंटर में ढ़ेर हुआ रोहित आर्या

पुलिस ने बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान रोहित ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिससे बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सभी बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित छुड़ा लिया है।

कौन था रोहित आर्या?

फिलहाल रोहित आर्य की पृष्ठभूमि की जांच चल रही है। डीसीपी नलावडे ने पीटीआई को बताया कि आर्य के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। वह कहां से आया, उसका मकसद क्या था, ये सब जांच का विषय है। पुलिस को शक है कि ‘ऑडिशन’ का बहाना बनाकर बच्चों को फंसाने की कोई बड़ी साजिश हो सकती है। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMumbai Hostage: 17 मासूमों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या एनकाउंटर में ढे़र, सभी बच्चे सुरक्षित
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMumbai Hostage: 17 मासूमों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या एनकाउंटर में ढे़र, सभी बच्चे सुरक्षित
OPEN IN APP