नेटफ्लिक्स पर हर तरह के दर्शकों के लिए मनोरंजन मौजूद है चाहे थ्रिलर हो या गहरी कहानी वाला ड्रामा। हाल ही में आई एक नई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया है और ट्रेंडिंग में सबसे ऊपर पहुंच गई है।
फिल्म की कहानी कानपुर के रसूखदार बंसल परिवार की एक बड़ी हवेली में हुई खौफनाक घटना से शुरू होती है। शुरुआत में यह मामला किसी रस्म से जुड़ा अपराध लगता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, परिवार के छिपे हुए राज सामने आने लगते हैं।
कहानी में अंधविश्वास, ताकत की राजनीति और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भी खुलकर दिखते हैं। यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती है और उन दर्शकों को पसंद आएगी जिन्हें गहरी पुलिस जांच और क्राइम ड्रामा देखना अच्छा लगता है।
क्या यह सच्ची घटना पर आधारित है?
मेकर्स के मुताबिक फिल्म पूरी तरह काल्पनिक है और किसी एक असली घटना पर आधारित नहीं है। हालांकि, इसमें भारत में हुई कुछ वास्तविक सामाजिक घटनाओं से प्रेरणा ली गई है, जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में गैस रिसाव की दुर्घटनाएं। इससे कहानी और ज्यादा प्रभावशाली बनती है।
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग फिल्म
इस फिल्म का नाम ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ है, जो 19 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। रिलीज होते ही यह प्लेटफॉर्म पर नंबर वन ट्रेंड करने लगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं।
उनके साथ चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे भी अहम किरदारों में नजर आती हैं। इसके अलावा दीप्ति नवल, इला अरुण, रेवती, रजत कपूर, संजय कपूर, अखिलेंद्र मिश्रा, श्रीधर दुबे और प्रियंका सेतिया जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
यह एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है जो दर्शकों को आखिरी सीन तक बांधे रखती है और नेटफ्लिक्स पर देखने लायक फिल्मों में शामिल हो चुकी है।