लेंसकार्ट स्टोर में एंप्लॉयीज को तिलक लगा गईं ये मुस्लिम महिला, हिंदुओं से की खास अपील

Lenskart Controversy : लेंसकार्ट में हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर रोक के दावों के बीच बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान ने कर्मियों को तिलक लगाया। विवाद के बीच कंपनी के शेयर 2% तक गिरे।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड20 Apr 2026, 03:10 PM IST
लेंसकार्ट के कर्मियों को तिलक लगातीं नाजिया इलाही खान।
लेंसकार्ट के कर्मियों को तिलक लगातीं नाजिया इलाही खान। (x handle @ElahiNazia1)

Lenskart Grooming Guidelines : देसी चश्मा कंपनी लेंसकार्ट में कर्मचारियों को सिंदूर लगाने, बिंदी लगाने और कलावा बांधने जैसी हिंदू धार्मिक मान्यताओं के पालन पर तो रोक है, लेकिन हिजाब पहनने की पूरी आजादी। इस पर सोशल मीडिया उबल रहा है। बीते कई दिनों से लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल से सवाल पूछे जा रहे हैं कि इस्लामी रिवाजों के प्रति इतना 'प्यार' है तो आखिर हिंदू बहुल भारत में हिंदू मान्यताओं के प्रति ही इतनी 'नफरत' क्यों? लेंसकार्ट के इस दोहरे रवैये के खिलाफ देशभर से आवाजें उठ रही हैं। लोग अपने-अपने तरीके से विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में सनातन परंपराओं की समर्थक और बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान लेंसकार्ट स्टोर पहुंच गईं और वहां उन्होंने कर्मचारियों का टीका लगाया।

लेंसकार्ट स्टोर पहुंच गईं नाजिया इलाही खान

नजिया ने हिंदुओं से अपनी धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं और पहचानों के प्रति पूरी तरह सजग रहने की अपील की है। उन्होंने लेंसकार्ट स्टोर की तस्वीर सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'तिलक आपका गौरव है। कलावा आपका संस्कार है। सनातन आपकी पहचान है। हर हर महादेव का जयघोष आपका मान है।'

फिर उन्होंने कहा कि हिंदू जहां भी काम करें, अपनी पहचान और परंपराओं से कतई समझौता नहीं करें। नाजिया ने लिखा, 'लेंसकार्ट में काम करें या एयर इंडिया में, आफ जहां भी हों, कभी भी अपनी पहचान से समझौता नहीं करें।' नाजिया ने अपनी इस पोस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, वीएचपी, बजरंग दल, महाराष्ट्र बीजेपी और एयर इंडिया को टैग किया है।

यह भी पढ़ें | किस धर्म के लोग दूसरे धर्म की प्रथाओं का करते हैं प्रचार? सफाई पर भी घिरीं नमिता

लेंसकार्ट एंप्लॉयीज को तिलक लगाने का अभियान

पोस्ट की गई तस्वीरों में नाजिया इलाही खान लेंसकार्ट के कर्मियों को तिलक लगाती दिख रही हैं। इस पोस्ट पर मुस्लिम एक्स यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने बहुत अपमानजनक और भद्दी बातें कही हैं जिसका जिक्र भी यहां नहीं किया जा सकता है।

डबल स्टैंडर्ड के आरोपों के बीच विवादों में फंसी लेंसकार्ट

ध्यान रहे कि लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए पहनावे और छवि को लेकर जारी आंतरिक दिशानिर्देशों पर पिछले कुछ दिनों से गंभीर बहस चल रही है। सोशल मीडिया पर सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर हिंदू बहुल देश में एक हिंदू की कंपनी में ज्यादातर हिंदू कर्मचारियों और हिंदू खरीदारों के होते हुए भी हिंदू धार्मिक मान्यताओं और हिंदू पहचान को दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है? पीयूष बंसल ने इन आरोपों पर दो अलग-अलग एक्स पोस्ट में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे लेंसकार्ट की ग्रूमिंग गाइडलाइंस पुरानी है।

यह भी पढ़ें | बिंदी और तिलक पर बैन और हिजाब ओके! लेंसकार्ट में ड्रेसिंग के नियम पर उठी उंगली

पीयूष बंसल ने माना- सिंदूर, बिंदी, कलावा पर रोक थी

लोग इस पर भी सवाल कर रहे हैं कि आखिर कभी तो ऐसे गंभीर भेदभाव वाले दिशानिर्देश लागू थे ना? लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर नई गाइडलांस कहां है जिसमें सिंदूर, बिंदी, कलावा पहनने की अनुमति दी गई है? इस बीच लेंसकार्ट के कई पूर्व और मौजूदा कर्मचारी बता रहे हैं कि कैसे कंपनी हिंदू कर्मचारियों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित करती रही है। कुछ कर्मचारियों का तो यहां तक दावा है कि उन्हें इसी वजह से नौकरी गई क्योंकि वह हिंदू धार्मिक मान्यताओं का पालन करते थे या उसके समर्थन में आवाज उठाते थे। लेंसकार्ट ने 18 अप्रैल को नई ग्रूमिंग गाइडलाइंस सार्वजनिक की है।

लेंसकार्ट के शेयरों में बिकवाली

धार्मिक भेदभाव के आरोपों और इससे संबंधित विवाद बढ़ने के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में बिकवाली का माहौल देखा जा रहा है। सोमवार को लेंसकार्ट के शेयर दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई और एनएसई पर करीब दो प्रतिशत टूट गए। दोपहर 2.40 बजे खबर प्रकाशित करते वक्त लेंसकार्ट के शेयर बीएसई पर 1.83% यानी 9.80 रुपये की गिरावट के साथ 524.75 रुपये आ गए। वहीं, एनएसई पर लेंसकार्ट के शेयरों का भाव 1.82% यानी 9.75 रुपये घटकर 524.80 रुपये पर गिर गए थे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सलेंसकार्ट स्टोर में एंप्लॉयीज को तिलक लगा गईं ये मुस्लिम महिला, हिंदुओं से की खास अपील
More