Neem Karoli Baba: क्या नीम करौली बाबा हनुमान जी के अवतार थे? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिया जवाब

Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा की सादगी और हनुमान जी की भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके चमत्कारों और सेवा भावना को दिव्य माना जाता है, जिसकी वजह से उन्हें हनुमान जी का अवतार भी कहा जाता था। आइए जानते हैं इस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य क्या कहते हैं?

Anuj Shrivastava
अपडेटेड24 Aug 2025, 03:40 PM IST
नीम करौली बाबा क्या हनुमान जी के अवतार थे?
नीम करौली बाबा क्या हनुमान जी के अवतार थे?(https://nkbashram.org/)

Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा का नाम आज देश-विदेश में श्रद्धा और रहस्य का प्रतीक बन चुका है। उनके भक्तों की संख्या लाखों में है, जिनमें आम लोग ही नहीं, बल्कि स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और विराट कोहली जैसे नामचीन हस्तियां भी शामिल हैं। बाबा के जीवन से जुड़े चमत्कारों और उनकी आध्यात्मिक शक्ति को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक सवाल जो अक्सर उठता है कि क्या नीम करौली बाबा वास्तव में हनुमान जी के अवतार थे?

इस सवाल पर हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने अपनी राय रखी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा को लेकर लोगों की श्रद्धा बहुत गहरी है और कई भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से आस्था का विषय है, जिसे प्रमाणित करना आसान नहीं है।

यह भी पढ़ें | कागजी झंझट खत्म! व्हाट्सएप पर मिलेंगे समन-वारंट, दिल्ली सरकार ने लिया अहम फैसला

हनुमान जी को अवतार लेने की नहीं है जरूरत

उन्होंने कहा कि ऐसे संतों पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। ये सब श्रद्धा भाव है। हनुमान जी को अब अवतार लेने की जरूरत नहीं है। चारों जुग परताप तुम्हारा... हनुमान जी चारों युगों में हैं। समर्थ गुरु रामदास जी पर हनुमान जी की कृपा थी। नीम करोली बाबा जी पर भी हनुमान जी की कृपा थी। अवतार कहना तो अतिरंजना होगा।

रामभद्राचार्य जी ने कहा कि हनुमान जी के अवतार को लेकर जो भावनाएं हैं, वे भक्तों की श्रद्धा से जुड़ी हैं। नीम करौली बाबा ने अपने जीवन में जो चमत्कार दिखाए, जो सेवा की भावना रखी, वह निश्चित रूप से दिव्य थी। लेकिन किसी को भगवान का अवतार कहना एक गंभीर आध्यात्मिक विषय है, जिसे केवल श्रद्धा के आधार पर स्वीकार किया जा सकता है, वैज्ञानिक या शास्त्रीय प्रमाणों से नहीं है।

यह भी पढ़ें | क्या प्रेमानंद महाराज को नहीं है संस्कृत का ज्ञान? रामभद्राचार्य का तीखा बयान

नीम करौली बाबा के जीवन की बात करें तो उन्होंने कभी खुद को किसी विशेष रूप में प्रस्तुत नहीं किया। वे सादगी से रहते थे, लोगों की मदद करते थे और हनुमान जी की भक्ति में लीन रहते थे। उनके आश्रमों में आज भी हनुमान जी की पूजा प्रमुख रूप से होती है। बाबा के अनुयायियों का मानना है कि उनके भीतर हनुमान जी की शक्ति समाहित थी, और कई बार उन्होंने ऐसे चमत्कार किए जो सामान्य मानव की क्षमता से परे थे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNeem Karoli Baba: क्या नीम करौली बाबा हनुमान जी के अवतार थे? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिया जवाब
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNeem Karoli Baba: क्या नीम करौली बाबा हनुमान जी के अवतार थे? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिया जवाब