Neeraj Chopra Lieutenant Colonel: लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा, राजनाथ सिंह ने मानद उपाधि से नवाजा

Neeraj Chopra Lieutenant Colonel: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद रैंक मिला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बताया…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड22 Oct 2025, 03:16 PM IST
लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा
लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra Honorary Rank: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बुधवार को लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें दृढ़ता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। राजनाथ सिंह ने यहां आयोजित एक समारोह में प्रादेशिक सेना में सेवारत स्टार भाला फेंक खिलाड़ी को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद रैंक का प्रतीक चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और बल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

साल 2016 में बने थे सूबेदार

चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2021 में उन्हें सूबेदार और 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया।नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत के खांडरा गांव में हुआ था। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक 2020 में एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

यह भी पढ़ें | एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से लौटना पड़ा वापस

साल 2023 में जीता था गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने 2024 में पेरिस ओलंपिक में रजत पदक और 2023 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और डायमंड लीग स्पर्धाओं में भी कई स्वर्ण पदक जीते हैं। उनका 90.23 मीटर (2025 मीटर) का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो भारतीय खेल इतिहास में मील का पत्थर है।

यह भी पढ़ें | रिकॉर्ड लेवल से ₹4000 सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई सहित जानें अन्य शहरों के दाम

नीरज चोपड़ा और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने उन्हें दृढ़ता, देशभक्ति और उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत भारतीय भावना का प्रतीक बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय गौरव के उच्चतम आदर्शों के प्रतीक हैं और खेल जगत और सशस्त्र बलों में पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) चोपड़ा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा के सम्मान में 16 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रादेशिक सेना में मानद कमीशन प्रदान किया गया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNeeraj Chopra Lieutenant Colonel: लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा, राजनाथ सिंह ने मानद उपाधि से नवाजा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNeeraj Chopra Lieutenant Colonel: लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा, राजनाथ सिंह ने मानद उपाधि से नवाजा
OPEN IN APP