Ghooskhor Pandat row: नीरज पांडे ने वापस लिया फिल्म का टाइटल, सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन देते हुए कहा ये

फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि उनकी फिल्म का नाम घूसखोर पंडित वापस ले लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और किसी धर्म या समुदाय से जुड़ी नहीं है। मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होगी।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड19 Feb 2026, 01:08 PM IST
नीरज पांडे ने वापस लिया फिल्म का टाइटल, सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन देते हुए कहा ये
नीरज पांडे ने वापस लिया फिल्म का टाइटल, सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन देते हुए कहा ये

Ghooskhor Pandat row: फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने अपनी फिल्म घूसखोर पंडत के शीर्षक को लेकर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि अब फिल्म का नाम घूसखोर पंडत नहीं रखा जाएगा और इस शीर्षक को वापस ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें | रमजान के दौरान उमराह करना इतना क्यों है खास? डिटेल में जानें इसकी अहमियत

नीरज पांडे ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि फिल्म का घूसखोर पंडत नाम अब इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने अदालत को बताया कि यह फिल्म एक पूरी तरह काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और इसका किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था और फिल्म सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गई है।

यह भी पढ़ें | फुलेरा दूज पर प्रेम, समृद्धि के लिए करें इस कथा का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना

इस मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म निर्माता को फटकार लगाई थी और कहा था कि उसे पता है कि फिल्मों के लिए ऐसे शीर्षक क्यों चुने जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं से फिल्म के लिए नया नाम रखने को भी कहा था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सGhooskhor Pandat row: नीरज पांडे ने वापस लिया फिल्म का टाइटल, सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन देते हुए कहा ये
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सGhooskhor Pandat row: नीरज पांडे ने वापस लिया फिल्म का टाइटल, सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन देते हुए कहा ये