NEET SS 2025 Result Out: NEET SS 2025 का रिजल्ट जारी, किस सुपर स्पेशलिटी में कितना कट-ऑफ और कौन क्वालिफाई?

NEET SS 2025 Result Out: NBEMS ने NEET-SS 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा 26-27 दिसंबर को हुई थी। रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है और ग्रुप-वाइज कट ऑफ भी जारी किया गया है।

Priya Shandilya
अपडेटेड23 Jan 2026, 09:21 PM IST
NEET SS 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। (सांकेतिक तस्वीर)
NEET SS 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। (सांकेतिक तस्वीर)

NEET SS 2025 Result Out: मेडिकल की पढ़ाई में सुपर स्पेशलिस्ट बनने का सपना देख रहे हजारों डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET सुपर स्पेशलिटी (NEET-SS) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए DM, MCh और DrNB सुपर स्पेशलिटी कोर्सेज में एडमिशन के लिए मान्य होगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कब और कैसे हुई थी परीक्षा

NEET-SS 2025 की परीक्षा देशभर में 26 और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के मान्यता प्राप्त संस्थानों में सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए अनिवार्य होती है। परीक्षा में अलग-अलग स्पेशलिटी ग्रुप्स के लिए प्रश्नपत्र रखे गए थे।

ऐसे करें स्कोर चेक

NBEMS ने बताया है कि रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है और उम्मीदवार candidate login के जरिए अपना स्कोर देख सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कोर और क्वालिफिकेशन स्टेटस को ध्यान से जांच लें, क्योंकि इसी के आधार पर आगे की काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट होगी।

किस ग्रुप में कितना कट-ऑफ

NEET-SS 2025 के लिए ग्रुप-वाइज क्वालिफाइंग कट-ऑफ (600 में से) इस प्रकार है:

Anaesthesiology Group – 284

Critical Care Medicine Group – 288

ENT Group – 294

Medical Group – 225

Medical Oncology Group – 230

Microbiology Group – 389

Obstetrics & Gynaecology Group – 355

Orthopaedics Group – 294

Paediatric Group – 271

Pathology Group – 290

Pharmacology Group – 236

Psychiatry Group – 324

Radiodiagnosis Group – 356

Respiratory Medicine Group – 325

Surgical Group – 288

गलत सवाल पर सबको मिले पूरे नंबर

NBEMS ने बताया कि परीक्षा के बाद सभी प्रश्नपत्रों की डिटेल्ड पोस्ट-एग्जाम रिव्यू की गई। अलग-अलग स्पेशलिटी के एक्सपर्ट्स और फैकल्टी मेंबर्स ने प्रश्नों और आंसर की को दोबारा जांचा। अगर कोई सवाल तकनीकी रूप से गलत पाया गया, तो उस प्रश्न के लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए, चाहे उन्होंने सवाल अटेम्प्ट किया हो या नहीं।

क्वालिफिकेशन के लिए कितने अंक चाहिए?

जो उम्मीदवार अपने संबंधित प्रश्नपत्र ग्रुप में 50वें परसेंटाइल या उससे अधिक स्कोर करते हैं, उन्हें NEET-SS 2025 में क्वालिफाइड घोषित किया गया है। यही स्कोर आगे सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग का आधार बनेगा।

रिजल्ट आने के बाद अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग शेड्यूल, सीट अलॉटमेंट और आगे की प्रक्रिया पर नजर बनाए रखनी होगी। सही डॉक्यूमेंट्स और समय पर अपडेट ही आगे का रास्ता आसान बनाएंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNEET SS 2025 Result Out: NEET SS 2025 का रिजल्ट जारी, किस सुपर स्पेशलिटी में कितना कट-ऑफ और कौन क्वालिफाई?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNEET SS 2025 Result Out: NEET SS 2025 का रिजल्ट जारी, किस सुपर स्पेशलिटी में कितना कट-ऑफ और कौन क्वालिफाई?