NEET UG 2026 Registration: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। NEET UG 2026 को लेकर इंतजार खत्म हो गया है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक है।
कब है आवेदन करने की आखिरी तारीख?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक रखी गई है। फीस भुगतान की प्रक्रिया 8 मार्च की रात 11:50 बजे तक पूरी करनी होगी, वरना फॉर्म अधूरा माना जाएगा।
करेक्शन विंडो डेट
अगर आवेदन करते समय कोई जानकारी गलत भर गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। NTA की ओर से 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे।
NEET UG 2026 परीक्षा कब होगी?
नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कुल परीक्षा समय 180 मिनट यानी 3 घंटे का रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि प्री-एग्जाम औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकें।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें: neet.nta.nic.in
- होमपेज पर “New Registration” लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें और फिर “Proceed” पर क्लिक करें।
- अब अपनी बेसिक जानकारी भरें ताकि आपका Application Number और Password बन सके।
- लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें- इसमें पर्सनल डिटेल्स, पढ़ाई की जानकारी और परीक्षा शहर की पसंद डालनी होगी।
- फोटो (10-200 KB) और सिग्नेचर (4-30 KB) अपलोड करें।
- अब फीस ऑनलाइन भरें (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से)।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
आवेदन फीस
भारत में परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए
- जनरल कैटेगरी की फीस- ₹1700,
- जनरल-EWS और OBC-NCL के लिए- ₹1600,
- जबकि SC, ST, PwBD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए- ₹1000 रखी गई है।
वहीं विदेश में परीक्षा केंद्र चुनने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए फीस ₹9500 होगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एड्रेस प्रूफ
- स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
ध्यान रहे, सिर्फ एक ही आवेदन मान्य होगा। ईमेल और मोबाइल नंबर सही डालें क्योंकि सारी जानकारी वहीं आएगी।
हेल्पडेस्क की सुविधा:
किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के लिए उम्मीदवार neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।