पता नहीं लौटूंगी या नहीं…नेहा कक्कड़ ने काम ही नहीं, जिम्मेदारियों से भी ले लिया ब्रेक! लेकिन क्यों?

गाने कैंडी शॉप को मिली ट्रोलिंग और आलोचना के बाद नेहा कक्कड़ ने कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने काम और निजी जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने और पपराज़ी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।

Manali Rastogi
अपडेटेड19 Jan 2026, 02:52 PM IST
नेहा कक्कड़ ने काम ही नहीं, जिम्मेदारियों से भी ले लिया ब्रेक, लेकिन क्यों?
नेहा कक्कड़ ने काम ही नहीं, जिम्मेदारियों से भी ले लिया ब्रेक, लेकिन क्यों?

अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बनाए गए हालिया गाने कैंडी शॉप को लेकर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग और आलोचना झेलने के कुछ हफ्तों बाद, मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें | बेहद दिलचस्प है अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की लव स्टोरी, यहां जानें सबकुछ

एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी में नेहा ने बताया कि वह निजी और पेशेवर दोनों तरह की जिम्मेदारियों से ब्रेक ले रही हैं, यहां तक कि रिश्तों” से भी। उन्होंने फैंस और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने और आगे उन्हें फोटो या वीडियो न बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें | कौन हैं प्रतीक यादव? जानिए अपर्णा यादव को तलाक देने पर संपत्ति क्या पड़ेगा असर

नेहा ने लिखा, “अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज़ से ब्रेक लेने का समय है, जिसके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। पता नहीं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।” एक दूसरी स्टोरी में उन्होंने कहा, “मैं पपराज़ी और फैंस से अनुरोध करती हूं कि मुझे बिल्कुल भी फिल्म न करें। मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें और मुझे शांति से जीने दें। प्लीज़, कोई कैमरा नहीं।”

टोनी कक्कड़ द्वारा लिखे, कंपोज और प्रोड्यूस किए गए गाने कैंडी शॉप को नेहा और टोनी दोनों ने गाया है। 15 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल तो हुआ और अब तक यूट्यूब पर 2.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें | इस एक सुपरफूड के जरिए प्रोटीन और कार्ब इनटेक पूरा करते थे सिद्धार्थ मल्होत्रा

टोनी कक्कड़ द्वारा लिखे, कंपोज और प्रोड्यूस किए गए गाने कैंडी शॉप को नेहा और टोनी दोनों ने गाया है। 15 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल तो हुआ और अब तक यूट्यूब पर 2.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा।

कई लोगों ने इसे घटिया बताया, तो कुछ ने इसके कथित “अश्लील” बोलों और “क्रिंज” डांस मूव्स की आलोचना की। कुछ यूज़र्स ने इसे के-पॉप स्टाइल की नकल भी कहा।

View full Image
नेहा कक्कड़

नेहा के अचानक ब्रेक लेने की असली वजह साफ नहीं है, लेकिन गाने को मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया को इसकी एक वजह माना जा रहा है। नेहा कक्कड़ की शादी पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से अक्टूबर 2020 में हुई थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सपता नहीं लौटूंगी या नहीं…नेहा कक्कड़ ने काम ही नहीं, जिम्मेदारियों से भी ले लिया ब्रेक! लेकिन क्यों?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सपता नहीं लौटूंगी या नहीं…नेहा कक्कड़ ने काम ही नहीं, जिम्मेदारियों से भी ले लिया ब्रेक! लेकिन क्यों?