New OTT Releases Movies: दिसंबर में रिलीज हो रहीं बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज, जानिए कहां और कब देखें

दिसंबर में आने वाली फिल्में और शो आमतौर पर दिखने वाले त्योहारों वाले कंटेंट से थोड़े अलग हैं। इस महीने एक्शन, कॉमेडी और मिस्ट्री का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड9 Dec 2025, 10:49 AM IST
New OTT Releases Movies: दिसंबर में रिलीज हो रहीं बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज, जानिए कहां और कब देखें
New OTT Releases Movies: दिसंबर में रिलीज हो रहीं बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज, जानिए कहां और कब देखें((iStock Unreleased))

New OTT Releases Movies: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस बार क्रिसमस वाले आम रोमांटिक कॉमेडी से हटकर कुछ अलग देखने को मिलेगा। इस हफ्ते सुपरपावर्स, रेस ट्रैक, मजेदार गड़बड़ियां और हत्याओं से भरी कहानियां दर्शकों का ध्यान खींचेंगी। सस्पेंस, इमोशन और कई तरह की शैलियों में तैयार ये फिल्में और शो आपके सामने देखने के लिए हाज़िर हैं। आइए जानते हैं दिसंबर के दूसरे हफ्ते में आने वाली हॉलीवुड रिलीज के बारे में।

यह भी पढ़ें | UPI Circle: क्या होता है यूपीआई सर्कल? इस फीचर को कैसे करें एक्टिवेट, जानिए

पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस सीजन 2

पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस सीजन 2 (Percy Jackson and the Olympians Season 2) में इस बार कहानी और गहरी व थोड़ी डार्क होगी। किशोर सुपरनैचुरल दुनिया में एक ऐसी जंग रोकने की कोशिश करेंगे, जो देवताओं के बीच भड़ककर पूरी दुनिया को खतरे में डाल सकती है।

यह भी पढ़ें | आधार ऐप में क्या होता है माय कॉन्टैक्ट कार्ड? जानिए कहां और कैसे करें इस्तेमाल

वॉकर स्कॉबेल, आर्यन सिम्हाद्रि और लिया जेफ़्रीज इस सीज़न में दिखाई देंगे, जहां उन्हें समुद्र के राक्षसों से लड़ते हुए अपनी भावनाओं से भी जूझना होगा। रिक रिओर्डन की किताबों पर आधारित यह सीज़न 10 दिसंबर 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। वहीं, तीसरे सीज़न का निर्माण भी शुरू हो चुका है, इसलिए फैंस को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

मैन वर्सेज बेबी

रोवन एटकिंसन फिर से पर्दे पर अपनी मज़ेदार एक्टिंग के साथ वापसी कर रहे हैं। क्रिसमस के माहौल में हंसी का तड़का लगाते हुए, इस बार उनकी गड़बड़ियों के बीच उन्हें एक बच्चे की देखभाल करनी पड़ जाती है, जिससे हालात और भी मज़ेदार बनते हैं। मैन वर्सेज बेबी (Man Vs Baby) 11 दिसंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें रोवन एटकिंसन के साथ स्टीव ऐज, सुसैना फील्डिंग, सुनील पटेल और अन्य कलाकार भी होंगे।

यह भी पढ़ें | धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, पति संग तस्वीरें शेयर कर कहा ये

सुपरमैन

लंबे इंतज़ार के बाद सुपरमैन (Superman) अब जियोहॉटस्टार पर आने के लिए तैयार है। लोइस लेन का मशहूर इंटरव्यू, लेक्स लूथर के साथ लड़ाई और इनके बीच की पूरी कहानी अब छोटे पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सुपरमैन की मौजूदगी पर सवाल उठते हैं और वह राजनीति से जुड़े विवाद में फंस जाता है। डेविड कोरेन्सवेट सुपरमैन के रूप में नज़र आएंगे, उनके साथ निकोलस हौल्ट और रेचल ब्रॉस्नाहन भी शामिल हैं। यह फिल्म 11 दिसंबर 2025 से स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें | प्राइज मनी से 6.25 गुना ज्यादा है गौरव खन्ना की फिनाले तक की कुल फीस, जानिए

F1

7 दिसंबर 2025 को लैंडो नॉरिस ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती, लेकिन असली दिल तो ब्रैड पिट के किरदार सॉनी हेज़ ने जीता! ‘F1’ फिल्म एक ऐसे ड्राइवर की कहानी है जिसे 30 साल बाद ट्रैक पर दोबारा मौका मिलता है। इसमें ब्रैड पिट, डैमसन इड्रिस, जेवियर बार्डेम और कैरी कॉन्डन नज़र आएंगे। रिलीज़ के बाद लोग फिल्म और इसके गानों पर दीवाने हो गए। यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 से Apple TV+ और Amazon Prime Video पर उपलब्ध होगी।

वेक अप डेड मैन: अ नाइफ आउट मिस्ट्री

वेक अप डेड मैन: अ नाइफ आउट मिस्ट्री (Wake Up Dead Man: A Knives Out Mystery) में डिटेक्टिव बेनॉइट ब्लैंक के रूप में डेनियल क्रेग एक बार फिर रहस्य सुलझाते दिखाई देंगे। कहानी की शुरुआत एक रहस्यमय हत्या से होती है, जब ईस्टर सर्विस के दौरान कैथोलिक चर्च में मॉन्सिग्नर जेफरसन विक्स मृत पाए जाते हैं। फिल्म में डेनियल क्रेग के साथ जोश ब्रोलिन, जेरेमी रेनर, ग्लेन क्लोज़ और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। यह सस्पेंस थ्रिलर 12 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNew OTT Releases Movies: दिसंबर में रिलीज हो रहीं बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज, जानिए कहां और कब देखें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNew OTT Releases Movies: दिसंबर में रिलीज हो रहीं बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज, जानिए कहां और कब देखें
OPEN IN APP