25 लाख बिल्लियों के जान की दुश्मन बनी न्यूजीलैंड सरकार, सभी को मार डालने का सुनाया फरमान, दुर्लभ जीवों का कर रहीं शिकार

अपनी खूबसूरती और वन्य जीवों की विविधता के लिए मशहूर न्यूजीलैंड में वहां की सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। दरअसल न्यूजीलैंड सरकार ने अपने देश की 25 लाख बिल्लियों को मार डालने का फैसला किया है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड30 Nov 2025, 05:29 PM IST
न्यूजीलैंड में फेरल बिल्लियों को मारने का आदेश
न्यूजीलैंड में फेरल बिल्लियों को मारने का आदेश(HT)

न्यूजीलैंड एक खूबसूरत देश है, ये देश अपनी सुंदरता के साथ अनोखे वन्य जीवों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ साल से इस देश में ऐसी समस्या आ गई है जिसकी वजह से सरकार ने अपने देश की 25 लाख बिल्लियों को मारने का फैसला किया है। दरअसल ये जंगली यानी फेरल बिल्लियों की वजह से न्यूजीलैंड में रहने वाले कई दूसरे दुर्लभ वन्य जीवों के विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है।

जंगली बिल्लियां बनी बड़ी मुसीबत

न्यूजीलैंड में करीब 25 लाख जंगली यानी फेरल बिल्लियां मौजूद हैं। जो वहां के दूसरे कमजोर पक्षियों और खूबसूरत छोटे जीवों का शिकार कर रही हैं। इन बिल्लियों के शिकार करने की वजह से वहां के कई दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के समाप्त होने का खतरा मंडराने लगा है। जिसे देखते हुए न्यूजीलैंड की सरकार ने इन खतरनाक फेरल बिल्लियों को मार डालने का प्लान बनाया है।

यह भी पढ़ें | सामूहिक विवाह में CM मोहन के बेटे की शादी, बागेश्वर धाम वाले बाबा बने बाराती

फेरल बिल्लियां खतरनाक शिकारी घोषित

न्यूजीलैंड की सरकार ने इन फेरल बिल्लियों को प्रिडेटर की लिस्ट में शामिल किया है, यानी इन बिल्लियों को खतरनाक शिकारी का दर्जा दिया गया है, जो दूसरे वन्य जीवों की जान की दुश्मन बनती जा रही हैं। इन बिल्लियों ने वहां के कई सुस्त प्रजाति के अनोखे जानवरों और पक्षियों को खत्म कर दिया है। जिसके बाद सरकार ने इन बिल्लियों को साल 2050 तक पूरी तरह खत्म करने का प्लान बनाया है।

2050 तक मारी जाएंगी शिकारी बिल्लियां

न्यूजीलैंड की सरकार ने सिर्फ खतरनाक श्रेणी में रखी गई जंगली फेरल बिल्लियों को मारने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के वन संरक्षण मंत्री तमा पोटाका ने कहा कि इन जंगली बिल्लियों को स्टोन कोल्ड किलर्स करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन बिल्लियों को प्रिडेटर फ्री 2050 के प्रोग्राम में शामिल किया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि साल 2050 तक न्यूजीलैंड में मौजूद करीब 25 लाख इन शिकारी बिल्लियों को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | CBSE ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का बदला पैटर्न, छात्रों का बोझ घटाने की कोशिश

घरेलू बिल्लियों का नहीं होगा कत्ल

न्यूजीलैंड के वन संरक्षण मंत्री तमा पोटाका ने ये साफ किया है कि घर में पाली जाने वाली बिल्लियों को शिकारी का दर्जा नहीं दिया गया है और इन्हें मारने का सरकार का कोई प्लान नहीं है। न्यूजीलैंड सरकार की एक रिपोर्ट बताता ही है कि खतरनाक शिकारी फेरल बिल्लियों का आतंक स्टुअर्ट द्वीप पर बढ़ता जा रहा है। जहां इन बिल्लियों ने डॉटरेल नाम के दुर्लभ पक्षी का लगातार शिकार कर उन्हें विलुप्ति के कगार पर पहुंचा दिया है। न्यूजीलैंड के ओहाकुने इलाके में इन बिल्लियों ने सिर्फ 7 दिनों में 100 से ज्यादा चमगादड़ों का शिकार किया है, जिससे इनके भी विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स25 लाख बिल्लियों के जान की दुश्मन बनी न्यूजीलैंड सरकार, सभी को मार डालने का सुनाया फरमान, दुर्लभ जीवों का कर रहीं शिकार
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स25 लाख बिल्लियों के जान की दुश्मन बनी न्यूजीलैंड सरकार, सभी को मार डालने का सुनाया फरमान, दुर्लभ जीवों का कर रहीं शिकार