NHPC JE Admit Card 2025: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के बड़ा अपडेट आया है। सभी उम्मीदवार NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- एनएचपीसी से जुड़े इस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे आपको आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाना होगा।
- उसके बाद अब होम पेज पर क्लिक करना होगा।
- अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- उसे आप पेपर के लिए डाउनलोड कर लीजिए।
कब होगा एग्जाम?
जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए परीक्षा 3 तीन बाद 29 अक्टूबर को होगी। इस दिन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवार परीक्षा देकर आएंगे। बता दें कि नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने 248 पदों पर भर्ती निकाली हैं, जिनके लिए 74380 आवेदन आए हैं।
कैसे होगा एग्जाम?
NHPC की होने वाली इस परीक्षा के में 200 नंबर के लिए 200 बहुविकल्पीय सवाल होंगे। प्रश्न पत्र तीन हिस्सों में डिवाइड होगा और पूरा पेपर करने में 3 घंटे मिलेंगे। इस पेपर में निगेटिव मार्किंग भी है, हर गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक कटेंगे।