Hidden Health Risk: रात की ड्यूटी और बाहर का खाना… बिल्कुल फिट दिख रही लड़की की मौत पर डॉक्टर की चेतावनी पढ़ लीजिए

Hidden Health Risk: रात की ड्यूटी, बाहर का खाना और अनियमित लाइफस्टाइल बाहर से फिट दिखने वालों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना लक्षण के भी दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं पनप सकती हैं, इसलिए समय रहते जांच और संतुलन जरूरी है।

Priya Shandilya
अपडेटेड10 Jan 2026, 11:09 AM IST
बिल्कुल फिट दिख रही लड़की की मौत पर डॉक्टर की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
बिल्कुल फिट दिख रही लड़की की मौत पर डॉक्टर की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)(Pinterest)

Hidden Health Risk: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर यही मान लेते हैं कि जो इंसान दुबला-पतला है, एक्टिव दिखता है और काम में सफल है, वह सेहतमंद भी होगा। लेकिन हकीकत कई बार बिल्कुल उलटी होती है। हाल ही में एक 35 साल की महिला की अचानक मौत ने डॉक्टरों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है क्योंकि बाहर से एकदम फिट दिखने वाली इस लड़की के अंदर शरीर धीरे-धीरे जवाब दे रहा था।

रात की ड्यूटी और दिन में नींद

एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उस लड़की की दिनचर्या और मौत के बारे में बताई। पोस्ट के मुताबिक, लड़की एक विदेशी कंपनी के लिए रिमोट जॉब (घर से काम) करती थी। काम रात भर, नींद दिन में यानी शरीर की नैचुरल बॉडी क्लॉक पूरी तरह उलट चुकी थी। डॉक्टर बताते हैं कि लंबे समय तक ऐसा रूटीन हार्ट, शुगर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देता है। शरीर को कब सोना है और कब जागना है, जब यही समझ न आए, तो अंदरूनी सिस्टम गड़बड़ाने लगता है।

बाहर का खाना

अकेले रहने की वजह से घर का खाना लगभग न के बराबर था। दिन में तीन बार फूड डिलीवरी ऐप्स से मंगाया गया खाना जो तेल, नमक और प्रोसेस्ड फैट से भरपूर होता है। बाहर से सब ठीक लग रहा था, लेकिन अंदर शरीर में फैट चुपचाप जमा हो रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, यही आदतें खून को गाढ़ा और दिल के लिए खतरनाक बना देती हैं।

रिपोर्ट्स ने बताई सच्चाई

मौत के बाद सामने आई लैब रिपोर्ट्स ने सबको चौंका दिया। ट्राइग्लिसराइड्स 561 से ऊपर थे, जो बेहद खतरनाक स्तर माना जाता है। कुल कोलेस्ट्रॉल 300 के पार, VLDL सामान्य से दोगुना और LDL भी काफी ज्यादा। यानी खून ऐसा हो चुका था, जो दिल पर सीधा हमला कर सकता था।

अचानक उठा दर्द और सब खत्म

सबसे डराने वाली बात यह थी कि उसे कोई बड़ी शिकायत नहीं थी। उसे सब ठीक लग रहा था। लेकिन 12 घंटे पहले अचानक सीने में तेज दर्द उठा और फिर सब खत्म हो गया। डॉक्टर कहते हैं कि यही साइलेंट खतरा है, जब शरीर अंदर से टूट रहा होता है, लेकिन बाहर कोई संकेत नहीं देता।

डॉक्टरों की सीधी चेतावनी

डॉक्टर ने पोस्ट में लिखा, "अगर आप खाने के लिए हर वक्त डिलीवरी ऐप्स पर जी रहे हैं, काम के लिए अपनी नींद का टाइम उलट-पुलट कर रहे हैं, सिर्फ बाहर से फिट दिखने पर भरोसा करके हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो ध्यान दीजिए। यह आपके लिए संकेत है। आज उसकी जिंदगी खत्म हो गई क्योंकि अंदरूनी सेहत बाहर की दिखावट से मेल नहीं खा रही थी। आपकी नौकरी को फर्क नहीं पड़ेगा। आपके परिवार को पड़ेगा।"

सेहत का ध्यान रखना कोई एक्स्ट्रा काम नहीं है, जिसे वक्त मिलने पर किया जाए। नींद, खाना और नियमित जांच, ये तीनों किसी लग्जरी का हिस्सा नहीं, बल्कि जिंदगी की बुनियाद हैं। बाहर से फिट दिखना काफी नहीं, अंदर की सेहत भी उतनी ही जरूरी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHidden Health Risk: रात की ड्यूटी और बाहर का खाना… बिल्कुल फिट दिख रही लड़की की मौत पर डॉक्टर की चेतावनी पढ़ लीजिए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHidden Health Risk: रात की ड्यूटी और बाहर का खाना… बिल्कुल फिट दिख रही लड़की की मौत पर डॉक्टर की चेतावनी पढ़ लीजिए