Nissan Gravite Price: निसान की 7-सीटर कार Gravite लॉन्च को तैयार, फैमिली कार में मिलेगा स्पोर्टी ट्विस्ट, जानिए कीमत

Nissan Gravite Launch Date: निसान मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रतिबद्धता दर्शाते हुए नया मॉडल 'Gravite' लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी अगले 14 से 16 महीनों में तीन नए मॉडल पेश करेगी, जो विशेष रूप से भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किए गए हैं…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड18 Dec 2025, 05:40 PM IST
कितने की होगी Nissan Gravite
कितने की होगी Nissan Gravite

Nissan Gravite Launch Date: जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अगले 14 से 16 महीनों में भारतीय बाजार में तीन नए मॉडल पेश करने जा रही है। इनमें सबसे पहले 7-सीटर एमपीवी ‘Gravite’ अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी।

कंपनी नई 7-सीटर एमपीवी Gravite को जनवरी 2026 में लॉन्च करेगी। Gravite को खासतौर पर भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि यह 6 लाख से 9 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच मिलेगी।

Nissan Gravite Highlights

फीचरविवरण
डिज़ाइननया फ्रंट फेस, सिग्नेचर ग्रिल
बोनट‘GRAVITE’ लेटरिंग, मस्कुलर लाइंस
लाइटिंगLED लाइट्स, क्रोम इंसर्ट
लुकबोल्ड और एग्रेसिव

निसान भारत में करेगी विस्तार

इसके बाद 2026 के मध्य में मिड-साइज SUV ‘Tekton’ और 2027 की शुरुआत में एक नई 7-सीटर SUV उतारी जाएगी। निसान का कहना है कि ये सभी मॉडल खास तौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

इसके अलावा कंपनी भारत में अपना विस्तार करने की रणनीति के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक अपने बिक्री नेटवर्क को मौजूदा 155 से बढ़ाकर 250 करने की भी योजना बना रही है। निसान के चेयरमैन (अफ्रीका, पश्चिम एशिया, भारत और ओशनिया) के मैसिमिलियानो मेसिना ने कहा कि आगामी मॉडल शृंखला वैश्विक अनुभवों पर आधारित है, लेकिन इन्हें खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें | नहीं रहे प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को किया था डिजाइन

भारत में बनाए गए ये मॉडल

ये नए मॉडल भारत में ही बनाए गए हैं और भारत से ही दूसरे देशों में भेजे जाएंगे। इसलिए भारत निसान के लिए सिर्फ एक बिक्री का बाजार नहीं, बल्कि विकास एवं रणनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बन गया है।"मेसिना ने कहा कि भारत अफ्रीका, एशिया एवं ओशनिया क्षेत्र के प्रदर्शन में लगातार मजबूत योगदान दे रहा है और निसान मोटर इंडिया कंपनी की समग्र रणनीति में अहम भूमिका निभा रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNissan Gravite Price: निसान की 7-सीटर कार Gravite लॉन्च को तैयार, फैमिली कार में मिलेगा स्पोर्टी ट्विस्ट, जानिए कीमत
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNissan Gravite Price: निसान की 7-सीटर कार Gravite लॉन्च को तैयार, फैमिली कार में मिलेगा स्पोर्टी ट्विस्ट, जानिए कीमत
OPEN IN APP