Nissan India ने अपने भविष्य के उत्पादों को लेकर बड़ा रोडमैप सामने रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का दावा 2027 तक उसका भारतीय पोर्टफोलियो चार मॉडलों तक पहुंच जाएगा। फिलहाल भारत में Nissan की केवल एक ही कार Magnite बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई रणनीति के तहत Nissan भारत में MPV और SUV सेगमेंट पर फोकस करते हुए अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की तैयारी में है।
MY2026 Magnite से होगा Nissan का विस्तार
Nissan की लाइन अप विस्तार की शुरुआत MY2026 Magnite से होगी। इसमें बड़े डिजाइन या मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन फीचर लिस्ट को अपडेट किया जा सकता है। यह अपडेटेड Magnite, Gravite MPV के लॉन्च से पहले बाजार में उतारी जाएगी। Gravite को मार्च 2026 में लॉन्च किए जाने की संभावना है, जो Nissan के लिए एक अहम मॉडल होगा।
फरवरी 2026 में डेब्यू करेगी Tekton SUV
Gravite की कीमतों की घोषणा से पहले Nissan फरवरी 2026 में Tekton SUV से पर्दा उठाएगी। यह मिड साइज SUV Hyundai Creta और Tata Sierra को टक्कर देगी। Tekton, Renault Duster के साथ CMF-B प्लेटफॉर्म साझा करेगी और इसके डिजाइन में Nissan Patrol SUV की झलक देखने को मिलेगी। इसके केबिन में थ्री-टोन डैशबोर्ड मिलने की उम्मीद है।
2027 में अलग पहचान वाली 7-सीटर SUV
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Nissan ने 2027 में एक नई 7-सीटर SUV लॉन्च करने की भी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Tekton का लंबा वर्जन नहीं होगी, बल्कि पूरी तरह अलग पहचान के साथ आएगी। Nissan India का लक्ष्य तब तक डीलरशिप की संख्या 250 तक पहुंचाने का है। साथ ही सेल्स और सर्विस स्टाफ को 800 से बढ़ाकर 3,000 करने की भी योजना है।