नितिन नवीन की नई टीम से कटा अमित मालवीय का पत्ता, बीजेपी ने किसे दी IT सेल की जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम घोषित की, जिसमें वसुंधरा राजे सिंधिया व तीरथ सिंह रावत सहित 13 नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। बी.एल. संतोष, पीयूष गोयल व अनिल बलूनी सहित कई पदों पर नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड17 Aug 2026, 05:08 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
नितिन नबीन की नई टीम
नितिन नबीन की नई टीम

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पीयूष गोयल को इस नई टीम का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आइए जानते हैं किस नेता को क्या जिम्मेदारी मिली है।

नितिन नवीन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

क्र.नामराज्य
1श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधियाराजस्थान
2श्री तीरथ सिंह रावतउत्तराखंड
3श्री राम माधवदिल्ली
4श्री बैजयंत जय पांडाओडिशा
5श्रीमती डी. पुरंदेश्वरीआंध्र प्रदेश
6श्रीमती रेखा वर्माउत्तर प्रदेश
7श्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशीगुजरात
8श्रीमती (डॉ.) भारती प्रवीण पवारमहाराष्ट्र
9सरदार मनप्रीत सिंह बादलपंजाब
10श्री लाल सिंह आर्यमध्य प्रदेश
11प्रो. एम. नागराजकर्नाटक
12प्रो. तारिक मंसूरउत्तर प्रदेश
13श्रीमती (डॉ.) मधुचंद्र करपश्चिम बंगाल

संगठन महामंत्री

पदनामराज्य
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)श्री बी.एल. संतोषदिल्ली
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)श्री शिवप्रकाशमुंबई
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)श्री सौदान सिंहचंडीगढ़

राष्ट्रीय महामंत्री

क्र.नामराज्य
1श्री विनोद तावड़ेमहाराष्ट्र
2श्री सुनील बंसलदिल्ली
3श्री बिप्लब कुमार देबत्रिपुरा
4श्रीमती स्मृति ईरानीउत्तर प्रदेश
5डॉ. सतीश पूनियाराजस्थान
6श्री गजेंद्र पटेलमध्य प्रदेश
7श्री हरीश द्विवेदीउत्तर प्रदेश
8श्री संजय भाटियाहरियाणा
यह भी पढ़ें | ₹18 पहुंचा Milky Mist का GMP, हर लॉट में कितना हो सकता है फायदा? देखें हिसाब

मीडिया व सोशल मीडिया

पदनामराज्य
मीडिया संयोजकश्री अनिल बलूनीउत्तराखंड
मीडिया सह संयोजकश्री आशीष उषा अग्रवालमध्य प्रदेश
मीडिया सह संयोजकश्री प्रदीप भंडारीदिल्ली
मीडिया सह संयोजकश्री सिद्धार्थ यादवदिल्ली
सोशल मीडिया संयोजकश्री दीपक म्हस्केछत्तीसगढ़
सोशल मीडिया सह संयोजकश्रीमती प्रीति गांधीमहाराष्ट्र
सोशल मीडिया सह संयोजकश्री शिवानंद द्विवेदीदिल्ली
सोशल मीडिया सह संयोजकश्री आलोक भट्टउत्तराखण्ड
सोशल मीडिया सह संयोजकश्री अरुण यादवहरियाणा

यहां देखें पूरी लिस्ट का PDF

यह भी पढ़ें | ₹99 तक गिर सकता है भारतीय रुपया! जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

अमित मालवीय का कटा पत्ता

बीजेपी की इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव आईसेल के पदों में हुआ है। करीब 11 साल से बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय को पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि नितिन नवीन की टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिला हैं। इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 प्रतिशत का है। इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर स्मृति ईरानी को महामंत्री बनाया गया है। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर शामिल किया गया है। दो मुस्लिम नेताओं को भी नितिन नवीन की टीम में शामिल किया गया है। वहीं अरुण सिंह की जगह तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं महेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाये गये है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सनितिन नवीन की नई टीम से कटा अमित मालवीय का पत्ता, बीजेपी ने किसे दी IT सेल की जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट
More