
American Presidents Nobel Peace Prize: नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से चर्चा में हैं। बीते दिनों कई बार उन्होंने दावा किया कि उन्हें युद्ध शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ऐसे में अब सबकी नजर आज शांति नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2025) की घोषणा पर है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार मिलेगा या नहीं।
| राष्ट्रपति का नाम | वर्ष | पुरस्कार मिलने का कारण |
|---|---|---|
| थियोडोर रूजवेल्ट | 1906 | रूस-जापान युद्ध में मध्यस्थता, ‘Treaty of Portsmouth’ कराने के लिए |
| वुडरो विल्सन | 1919 | प्रथम विश्व युद्ध के बाद ‘League of Nations’ के विचार के लिए |
| जिमी कार्टर | 2002 | मानवाधिकार, लोकतंत्र और मध्य-पूर्व में शांति प्रयासों के लिए |
| बराक ओबामा | 2009 | अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए |
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन उन्हें ये पुरस्कार अभी तक नहीं मिला है और ये भी तय नहीं है कि उन्हें पुरस्कार मिल पाएगा या नहीं। ट्रंप की सरकार ने इसे लेकर ‘Peace President’ जैसी उपाधि दी है, लेकिन नोबेल कमेटी के निर्णय का इंतजार है।
अभी तक साल 2025 के लिए रसायन विज्ञान (Chemistry), भौतिकी (Physics), फिजियोलॉजी या चिकित्सा (Physiology Or Medicine) और साहित्य (Literature) के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है।
स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति द्वारा कुल 121 विजेताओं को साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार 117 बार प्रदान किया जा चुका है। नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं। यह इस पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है जिनका 1896 में निधन हुआ था। नोबेल एक स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे।प्रत्येक पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख डॉलर) की राशि प्रदान की जाती है, और विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और एक डिप्लोमा भी दिया जाता है।